Rajasthan: शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए किया एमओयू, इन जिलों के छात्रों को मिलेगा फायदा

MoU signed with Education Department

जयपुर: राजस्थान सरकार स्कूली शिक्षा में नवाचार कर रही है। स्कूली शिक्षा को आसान और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब राजकीय विद्यालयों को ऑनलाइन एजुकेशन से जोड़ने की दिशा में शिक्षा विभाग और फिलो एडटेक प्राइवेट लिमिटेड (Filo Edtech Pvt Ltd) के बीच एक एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में परिषद के राज्य परियोजना निदेशक मोहन लाल यादव और Filo Edtech Pvt Ltd के निदेशक अहमद ने इस पर हस्ताक्षर किए।

https://twitter.com/RajGovOfficial/status/1553380647988871169

इन जिलों के छात्रों को मिलेगा फायदा

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने इस अवसर पर बताया कि एमओयू के तहत प्रदेश के पांच जिलों अलवर, अजमेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर के नवीं से 12वीं कक्षा तक के 10 हजार स्टूडेंट्स को एक साल के लिए डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षकों से जोड़ा जाएगा। इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष भर 24 घंटे शिक्षकों तक पहुंच प्राप्त होगी। यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी मदद करेगा।

फिलहाल 10 हजार स्टूडेंट्स ही ले सकेंगे

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गोयल ने बताया कि एप का लाभ फिलहाल 10 हजार स्टूडेंट्स ही ले सकेंगे। ऐसे में फस्र्ट कम फस्र्ट सर्व के आधार पर इसका फायदा मिल सकेगा। जो स्टूडेंट्स पहले खुद को एनरोल करवाएंगे उन्हें डिजिटल लर्निंग की सुविधा मिल सकेंगी। कार्यक्रम में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ