---विज्ञापन---

Rajasthan: सीएम गहलोत ने जोधपुर को दी बड़ी सौगात, खुलेंगे पांच नए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय

जोधपुर: राजस्थान की ब्लू सिटी यानि जोधपुर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी सौगात दी है। सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए बताया कि जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी यानि सीडीपीओ कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कार्यालय खोलने और उनमें 25 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए […]

जोधपुर: राजस्थान की ब्लू सिटी यानि जोधपुर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी सौगात दी है। सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए बताया कि जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी यानि सीडीपीओ कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कार्यालय खोलने और उनमें 25 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए सहमति प्रदान की है।

गहलोत की स्वीकृति से जिले के पीपाड़ शहर, लोहावट, देंचू, सेंखला एवं बापनी में कार्यालय संचालित होंगे। प्रत्येक में एक-एक बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद स्वीकृत किए गए हैं।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री गहलोत ने परियोजना की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि, “जोधपुर के पांच ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय खुलेंगे। नए कार्यालय खोलने और उनमें 25 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए सहमति प्रदान की है। इस स्वीकृति से जिले के पीपाड़ शहर, लोहावट, देंचू, सेंखला एवं बापनी में कार्यालय संचालित होंगे।”

आगे उन्होंने कहा कि, “प्रत्येक में एक-एक बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद स्वीकृत किए गए हैं। कार्यालयों से क्षेत्र के 0-6 आयु वर्ग के बच्चों के सम्पूर्ण विकास के बारे में परिवारजनों को समय पर जानकारी और कमजोर बच्चों को पोषण सामग्री मिलेगी। गर्भवती और दात्री महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। आवश्यक टीकाकरण भी किया जाएगा।”

---विज्ञापन---

इसके अलावा ये भी बताया कि बच्चों में होने वाले रोगों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी। किशोरियों को सम्पूर्ण विकास के बारे में बताया जाएगा। साथ ही 3-6 आयु वर्ग के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्राप्त होगी।

First published on: Sep 04, 2022 09:08 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola