Good News : ग्रेटर नोएडा में मल्टीप्लेक्स की तरह बनेंगे 16 कम्युनिटी सेंटर, 10 लाख लोगों को होगा फायदा

Greater Noida News : कम्युनिटी सेंटर में कम दाम में लोग अपनी बेटी-बेटे की शादी कर सकेंगे। कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग राशि 10 से 20 हजार के बीच होती है जबकि कोई भी प्राइवेट पार्टी हाॅल बुक करने में 3 से 5 लाख रूपये तक खर्च हो जाता है।

Community Center

ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में बनकर तैयार हो रहा कम्युनिटी सेंटर।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 10 लाख लोगों की मांग को देखते हुए बड़ी पहल की है। ग्रेटर नोएडा के 16 सेक्टरों व गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इन 16 सेक्टरों व गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 12 का निर्माण शुरू हो चुका हैै, जबकि 4 का निर्माण जल्द शुरू करने की तैयारी है। इन सभी कम्युनिटी सेंटर के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

परियोजना विभाग करा रहा है निर्माण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन सेक्टरों मेें सामुदायिक केंद्र नहीं हैं वहां नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराएं। जहां पर पहले से बने हैं, लेकिन जर्जर हो गए हैं तो उनकी मरम्मत कराएं। परियोजना विभाग 12 सेक्टरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करा रहा है।

यहां-यहां बनेंगे कम्युनिटी सेंटर

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि ये कम्युनिटी सेंटर सेक्टर ओमिक्राॅन 1 ए, ज्यू वन, ज्यू 2, ज्यू 3, ईटा 1, जीटा 1, डेल्टा 3, सेक्टर 37, सेक्टर 36, पाई 1, स्वर्णनगरी और चिपियाना बुजुर्ग में बन रहे हैं। इस साल के अंत तक ये सभी बन जाएंगे, जबकि सेक्टर 3, सिरसा, डाढ़ा और लुक्सर में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है।

मल्टीप्लेक्स की तरह 2 मंजिला होंगे कम्युनिटी सेंटर

सभी कम्युनिटी सेंटर मल्टीप्लेक्स की तरह दो मंजिला बन रहे हैं। ग्राउंड पर लाॅबी, पार्टी हाॅल, किचन, स्टोर, एक रूम, लेडीज, जेंट्स वाॅशरूम और प्रथम तल पर लाॅबी, लाइब्रेरी और वाॅशरूम की सुविधा होगी। हर कम्युनिटी सेंटर में लगभग 50 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। साल के अंत तक शहरवासियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

ये होगा फायदा

कम्युनिटी सेंटर में कम दाम में लोग अपनी बेटी-बेटे की शादी कर सकेंगे। कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग राशि 10 से 20 हजार के बीच होती है जबकि कोई भी प्राइवेट पार्टी हाॅल बुक करने में 3 से 5 लाख रूपये तक खर्च हो जाता है। शहर के लोगों को कम्युनिटी सेंटर बनने से काफी फायदा होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ