हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan: AIMIM चीफ औवेसी करेंगे प्रदेश का दौरा, 14 सितंबर को जयपुर में कर सकते हैं सभा

विज्ञापन
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी। -फाइल फोटो

जयपुर: जब से राजस्थान में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हुई है तब से बीजेपी और कांग्रेस में खलबली मची हुई है। ओवैसी की राजस्थान में बढ़ती सक्रियता को लेकर दोनों ही पार्टियों की तरफ से बयानबाजी चलती रहती है।

अब खबर है की 14 सितंबर को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर पहुंचने के बाद सभा को संबोधित कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को ही सीकर,लक्ष्मणगढ़,नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों मे भी जनसभाएं करेंगे। वहीं, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी 15 सितंबर को नोहर-भादरा भी जा सकते हैं।

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अब राजस्थान में सियासी जमीन तलाश रही है। पिछले 2 महीने से एआईएमआईएम के पदाधिकारी राजस्थान में जनता की नब्ज टटोल रहे हैं। इसी कड़ी में ओवैसी जयपुर में अपने समर्थकों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। ओवैसी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उनकी पार्टी एआईएमआईएम 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

विज्ञापन

मालूम हो कि राजस्थान में 11 से 12% मुस्लिम आबादी है और मुस्लिम समुदाय परंपरागत तौर कांग्रेस का वोट बैंक रहा है, लेकिन राजस्थान की सियासत में ओवैसी की एंट्री से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समीकरण बिगड़ सकते हैं। राज्य के विधानसभा चुनावों में तीसरी ताकत बनने के उद्देश्य से ओवेसी का मुख्य फोकस मुस्लिम समुदाय के वोटों पर है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola