Punjab Jalalabad blast case: जलालाबाद विस्फोट मामले में बीकानेर से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

Punjab's Jalalabad blast case

Punjab's Jalalabad blast case

बीकानेर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर के जामसर थाना पुलिस, डीएसटी व पंजाब पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में विस्फोट के मुख्य आरोपी गुरुचरण और चन्ना को खारा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए विस्फोट के मुख्य आरोपी की तलाश एनआईए को थी। जिस पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

पंजाब के जलालाबाद में मोटरसाइकिल विस्फोट का मुख्य आरोपी चन्ना 3 महीने से खारा गांव में एक दाल मिल में मजदूर बनकर रह रहा था। इस दौरान उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था ताकि पुलिस की पकड़ से वह बच सके। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की तलाश एनआईए को थी जिस पर 2021 में मामला दर्ज हुआ था। गुरुचरण पर ₹200000 का इनाम भी घोषित किया गया था। जिसे बीकानेर जिले की जामसर थाना पुलिस डीएसपी और पंजाब पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की पड़ताल अब एनआईए को सौंपी जाएगी।

बताया जा रहा है कि पंजाब के जलालाबाद में तकरीबन एक साल पहले 15 सितम्बर को नेशनल बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था। इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। तभी से पंजाब पुलिस को आरोपी गुरचरण की तलाश थी। चूंकि इलाका पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में आता है इसलिए इस घटना के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट हो गई थी। इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन का संदेह जताया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ