25 लोगों की जॉइंट फैमिली, 2000 से ज्यादा कस्टमर बेस...दिल्ली में किसकी दुकान पर राहुल गांधी ने बेचा सामान?

Rahul Gandhi Visit Delhi Shop: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के भोगल इलाके में किराना शॉप चला रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने यहां सामान भी बेचा।

Rahul Gandhi Kirana Shop

दिल्ली की किराना शॉप में राहुल गांधी।

विज्ञापन

Rahul Gandhi Visit Delhi Shop: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक दिल्ली की एक किराना शॉप पर पहुंच गए। उन्हें अचानक देख लोग हैरान रह गए। उन्होंने दिल्ली के भोगल इलाके में ‘स्टेंडर्ड द क्वालिटी शॉप’ चला रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुकान पर सामान भी बेचा। आइए जानते हैं ये दुकान किसकी है और राहुल गांधी की यहां क्या बात हुई?

सबसे पुरानी दुकानों में से एक 

राहुल गांधी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली के भोगल में अशोक कुमार गोयल और उनके परिवार की दुकान सबसे पुरानी दुकानों में से एक है। इस दौरान उन्होंने अशोक कुमार गोयल के परिवार से बात की। उन्होंने बताया कि उनकी 25 लोगों की जॉइंट फैमिली है। सभी इसी बिजनेस से जुड़े हैं। गोयल का बिजनेस संभाल रहे परिवारजनों ने बताया कि ऑनलाइन बिजनेस की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है। कुछ लोग मोनोपॉली बना रहे हैं और हमारा मार्जिन खा रहे हैं। हालांकि, हम भी ऑल ओवर दिल्ली डिलिवरी करते हैं।

विज्ञापन

20 साल से काम रहा लड़का 

उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास करीब 2000 कस्टमर्स का बेस है। साथ ही इस शॉप पर काम करने वाले लोगों के परिवार इससे चल रहे हैं। दिनेश नाम का लड़का 20 साल से हमारे यहां काम कर रहा है।

विज्ञापन

करोड़ों लोग हो जाएंगे बेरोजगार

राहुल गांधी ने इस दौरान पूछा कि अगर सिस्टम कॉलेप्स कर गया तो क्या करेंगे। इसके जवाब में गोयल परिवार ने कहा कि फिर नौकरी करेंगे। हमारा दुकान तक सामान आने का और फिर इसे बेचे जाने का पूरा चेन सिस्टम है। अगर सिस्टम खत्म हो गया तो करोड़ों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि बड़े व्यापारी पूरी चेन को उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

जीएसटी से जुड़ी समस्या 

फिर राहुल गांधी ने जीएसटी से जुड़ा सवाल पूछा। इस दौरान व्यापारी ने कहा कि जीएसटी से कोई फायदा नहीं हुआ। इतने कम्प्लायंस हैं कि आधे से ज्यादा टाइम रिटर्न भरने में लग जाता है। जीएसटी हैवी ट्रांजेक्शन कॉस्ट की तरह काम करता है। पानी बिजली से लेकर फोन तक पर जीएसटी लिया जाता है। क्या ये बेसिक नीड हैं या फिर लग्जरी? इसके बाद राहुल गांधी ने दुकान पर आई एक महिला को सामान बेचा। उनके साथ आई बच्ची को चॉकलेट दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ