'मोदी सरकार ला रही नया टैक्स स्लैब', राहुल गांधी का GST को लेकर केंद्र पर निशाना

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी टैक्स को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा सरकार और स्लैब लाकर लोगों को लूटना चाहती है और पूंजीपतियों की मदद करना चाहती है।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

विज्ञापन

Rahul Gandhi on GST Tax: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने कहा मोदी सरकार जीएसटी में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। सरकार एक और टैक्स स्लैब ला रही है। जिसके जरिए आम लोगों को लूटा जाएगा और पूंजीपतियों को छूट दी जाएगी। एक तरफ काॅरपोरेट टैक्स के जरिए इनकम टैक्स बढ़ रहा है। दूसरी ओर मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा सुनने में आ रहा है कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। आपकी जरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है। उन्होंने आगे लिखा जरा सोचिए- अभी, शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे। सरकार इस बीच 1500 रुपये से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

सरकार पर दबाव बनाएंगे

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज माफ करने के लिए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है। हमारी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ है। आम लोगों पर पड़ रही टैक्स की मार के खिलाफ हम मजबूती से आवाज उठाएंगे और लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ