---विज्ञापन---

देश angle-right

Mehul Choksi-PNB घोटाला में बड़ा एक्शन, बैंकों को लौटाई गई 125 करोड़ की संपत्ति

Mehul Choksi fraud case: इस मामले में ईडी ने कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। उन पर पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश भागने का आरोप है।

---विज्ञापन---

Mehul Choksi fraud case: मेहुल चोकसी-PNB घोटाला केस में बड़ा एक्शन हुआ है। कोर्ट के आदेश पर ईडी ने पीड़ितों (बैंकों) को 125 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटा दी है। जानकारी के अनुसार इसमें मुंबई में फ्लैट और गोदाम और अन्य प्रॉपर्टी शामिल है। दरअसल, मुंबई के ईडी विभाग ने गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के लिक्विडेटर को ये संपत्तियां सौंप दी है।

बता दें ये सभी संपत्तियां उनके असली मालिकों और इस मामले में दायर याचिकाकर्ताओं को दी जाएगी। इस मामले में ईडी ने कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। उन पर पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक को करोड़ों का चूना लगाकर विदेश भागने का आरोप है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: किराना स्टोर में सामान बेचते दिखे राहुल गांधी, वीडियो देख हर कोई दंग; जानें मामला

---विज्ञापन---

2565 करोड़ रुपये की संपत्तियों के मोनिटाइजेशन को मिली मंजूरी

ईडी के अनुसार इस मामले में आरोपी मेहुल चोकसी गीतांजलि समूह के प्रमोटर है, फिलहाल उनकी तलाश जारी है। इसके अलावा मुंबई कोर्ट ने इस केस से जुड़ी 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्तियों के मोनिटाइजेशन को मंजूरी दी है। बता दें इस मामले में ईडी चौकसी की गीतांजलि जेम्स लिमिटेड (GGL), गिली इंडिया लिमिटेड, नक्षत्र ब्रांड्स लिमिटेड (NBL) और नक्षत्र वर्ल्ड लिमिटेड (NWL) समेत अन्य कंपनियों और प्रॉपर्टियों की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला 

आरोप है कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पर साल 2014 से 2017 तक पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर कई हजार करोड़ की धोखाधड़ी की थी। अकेले पीएनबी को 6097.63 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। बता दें इस मामले की जांच में ईडी ने देशभर के 136 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर थी और 597.75 करोड़ की कीमती संपत्ति और अन्य सामान जब्त किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee को क्यों सौंपा जाए इंडिया गठबंधन का नेतृत्व? TMC सांसद कीर्ति आजाद ने गिनाए ये कारण

First published on: Dec 10, 2024 06:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola