चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में जल संसाधन विभाग में नए चुने गए 68 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन क्लर्कों में से 42 जल संसाधन विभाग और 26 पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम में भर्ती किए गए हैं।
जल संसाधन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको अब पूरी लगन और निष्ठा से काम करना चाहिए, जिससे सरकारी दफ़्तरों में लोगों के विश्वास को और अधिक बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने केवल एक साल के दौरान 29,000 से अधिक नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं।
पंजाब सरकार नौजवानों को पहल के आधार पर रोजग़ार दे रही है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार राज्य में निवेश समर्थकीय माहौल सृजन कर नए प्रोजैक्ट लगाकर नौजवानों के लिए रोजग़ार के और अधिक अवसर पैदा करेगी।
मीत हेयर ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नौजवानों को लोक हित में अपनी सेवाएं निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग सीधे तौर पर किसानों के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए नव- नियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं लगन से अपनी सेवाएं निभाकर किसानों के कल्याण के लिए योगदान दे सकते हैं।
पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने विभाग को मज़बूत करने के लिए तेज़ी से यह भर्ती करने के लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री का धन्यवाद किया।इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, निगम के एम.डी. पवन कपूर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
3 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
23 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines