उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान पर सियासी बवाल, कहा- पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा का भी हिस्सा

Jagdeep Dhankhar Punjab University Controversy Haryana Share: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित किया।

Vice President | Jagdeep Dhankhar | Rajya Sabha

जगदीप धनखड़ के पद छोड़ने के बाद राज्यसभा के सभापति का पद भी खाली हो गया है।

अमित पांडे, चंडीगढ़: 

Jagdeep Dhankhar Punjab University Controversy Haryana Share: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक बयान दिया। इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, उपराष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा का भी हिस्सा है। उनका कहना था कि वे इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान से भी बात करेंगे। धनखड़ का कहना है कि इससे हरियाणा के कॉलेजों को भी एफिलिएशन मिल सकेगी। इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है।

भाजपा नेता की तरह बात नहीं करनी चाहिए

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग का कहना है कि हम उपराष्ट्रपति के बयान का विरोध करते हैं। उन्हें उपराष्ट्रपति जैसे पद पर रहकर भाजपा नेता की तरह बात नहीं करनी चाहिए। पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की सिरमौर संस्था है। पंजाब यूनिवर्सिटी में किसी और सूबे को हिस्सा नहीं दिया जा सकता। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी भगवंत मान ने इसे पंजाब की विरासत बताते हुए यूनिवर्सिटी में हरियाणा को हिस्सा देने से इनकार कर दिया था।

हरियाणा और पंजाब के साथ हिमाचल का भी हिस्सा था

हालांकि दूसरी ओर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर अपना हिस्सा देने के लिए तैयार हो गए थे। यूनिवर्सिटी को पहले लाहौर में स्थापित किया गया था, लेकिन विभाजन के बाद पंजाब के दो हिस्से होने पर इसे होशियारपुर में स्थापित कर दिया गया। पहले इसमें हरियाणा और पंजाब के साथ हिमाचल का भी हिस्सा था, लेकिन अब 40 फीसदी हिस्सा पंजाब और यूनियन टेरेटरी के पास 60 फीसदी हिस्सा हो गया है। कुछ साल पहले इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की भी बात हुई थी।

क्या है पूरा विवाद?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बात को लगातार उठाते रहे हैं कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा को हिस्सा दिया गया था। ऐसे में हरियाणा के कॉलेजों को भी यहां से एफिलिएशन मिलनी चाहिए। अब उपराष्ट्रपति ने भी यही बात दोहराई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ