अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के आसपास चौकसी को पुख्ता करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इसके लिए राज्य स्तरीय ऑपरेशन शुरू किया है। ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आघूमते हुए 3947 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।
पुलिस ने चलाई मुहिम
पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ( डीजी पी) गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के बाद पुलिस ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई है। यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया था और सीपीज/ एसएसपीज़ को निर्देश दिए गए थे कि वे निजी तौर पर इस ऑपरेशन की निगरानी करें और इस ऑपरेशन को पूरा करने के लिए अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाएं।
3618 अदारों की चैकिंग की
इस संबंधी में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि एसपीज़/डीएसपीज़ की निगरानी में 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। कुल करीब 422 पुलिस पार्टियों ने अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं, ख़ास कर बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। पुलिस टीमों ने बीते बुधवार को ऐसे 3618 अदारों की चैकिंग की।
आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना मकसद
विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था ने कहा कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने का मुख्य मकसद समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करना है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना का संचार करना है। डीजीपी ने बताया कि सभी पुलिस टीमों को लोगों की शिनाख़्त करते समय विनम्रता के साथ पेश आने और आम लोगों के लिए कम से कम असुविधा को यकीनी बनाने के लिए कहा गया था।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
9 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines