Lok Sabha Election 2024: शुभमन गिल के नाम एक और उपलब्धि, बने 'स्टेट आइकॉन'

Shubman Gill Punjab State Icon For Election: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर क्रिकेटर शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है। पंजाब चुनाव आयोग ने क्रिकेटर को लेकर बड़ा फैसला लिया है, क्योंकि वे आजकल देश के युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं तो आइए जानते हैं कि क्या फैसला लिया गया है?

Indian Cricketer Shubman Gill

शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर Image Credit: Social Media

Shubman Gill Punjab State Icon For Election 2024: इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के नाम करियर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में 70 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभमन गिल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘स्टेट आइकॉन’ बनाया गया है।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने इसकी घोषणा की। शुभमन के साथ पंजाबी गायक तरसेम जस्सड़ भी स्टेट आइकॉन होंगे। दोनों मिलकर पंजाब के युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि वे लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय भागीदारी कर सकें।

युवाओं को मताधिकार इस्तेमाल करने को प्रेरित करेंगे

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 में 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

इसलिए शुभमन गिल के माध्यम से वोटर जागरुकता के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड़ को भी ‘स्टेट आइकॉन’ नियुक्त किया जा चुका है। दोनों मिलकर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में वोटर अवेयरनेस कैंपेन में हिस्सा लेंगे। विज्ञापन के जरिए जागरूक करेंगे।

कम वोट प्रतिशत वाले इलाकों में अभियान चलाएंगे

सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक हुई थी। इसमें पंजाब के उन क्षेत्रों की पहचान करने को चुनाव अधिकारियों को कहा गया, जहां लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था।

उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरुकता अभियान के साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड़ के माध्यम से अपील करवाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उम्मीद है कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां शुभमन गिल और तरसेम जस्सड़ से प्रभावित होकर मताधिकार का खुलकर प्रयोग करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ