Punjab News: सीएम भगवंत मान ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों के परिवार को एक-एक करोड़ के चेक सौंपे

bhagwant maan , punjab news,punjab aap

bhagwant maan

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा दौरान 20 अप्रैल को शहीद होने वाले चार बहादुर सैनिकों के घर जाकर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा।

विज्ञापन

शहीदों के पैतृक घरों का दौरा किया

मुख्यमंत्री ने इन शहीदों के पैतृक घरों का दौरा किया, जिनमें हवलदार मनदीप सिंह गांव चनकोयीआ काकन जिला लुधियाना, लांस नायक कुलवंत सिंह गांव चडिक जिला मोगा, सिपाही हरकिशन सिंह गांव तलवंडी भरथ जिला गुरदासपुर और सिपाही सेवक सिंह गांव बाघा जिला बठिंडा शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चैक सौंपे

भगवंत मान ने अपनी यात्रा के दौरान इन परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इन वीरों द्वारा देश के लिए किए गए महान बलिदानों के सम्मान में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का चैक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश इन शहीदों का ऋणी है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

मदद के लिए सरकार वचनबद्ध

मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत मान ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की इसी वचनबद्धता के तहत शहीदों को आर्थिक मदद दी गई है।

विज्ञापन

सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के गांव तलवंडी भरथ में एक सरकारी स्कूल का नाम शहीद सिपाही हरकृष्ण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया। इसके इलावा उन्होंने गांव में स्टेडियम निर्माण और धर्मशाला के नवीनीकरण पर 73.50 लाख रुपये खर्च करने की भी घोषणा की। भगवंत मान ने कहा कि इन कार्यों का एस्टीमेट तैयार है और जल्द ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

खेल मैदान बनाने की घोषणा

मोगा के गांव चडिक में मुख्यमंत्री ने शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर सरकारी स्कूल का नाम रखने और शहीद के पैतृक गांव में खेल मैदान बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि लांस नायक कुलवंत सिंह अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद है क्योंकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। भगवंत मान ने कहा कि अपग्रेड किए स्कूल के परिसर में दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी, जिसका नाम लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ