पंजाब सरकार ने बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, तरनतारन में हुई यह बड़ी कार्रवाई
Edited By Amit Kasana

बिजली चोरी की प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

बिजली चोरी की प्रतीकात्मक फोटो
पंजाब: जब से पंजाब में आप सरकार आई है यहां बिजली चोरी पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले कुछ माह में तरनतारन जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पंजाब के बॉर्डर एरिया पर बिजली सप्लाई करने वाले पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिप्टी चीफ इंजीनियर जीएस खेड़ा के मुताबिक अक्टूबर अंत तक यहां बिजली चोरी से होने वाला नुकसान 57.5 फीसदी से कम होकर 52 फीसदी हो गया है। यानि अब यह पांच फीसदी कम है।
आगे डिप्टी चीफ इंजीनियर ने बताया कि यहां करीब 250 गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अब यहां पहले से 6 करोड़ अधिक यूनिट का बिल तैयार किया जा रहा है। बता दें कि पंजाब के तरनतारन जिले में भिखीविंद, पट्टी, जिरा आदि जगहों से साल 2021-2022 में बिजली चोरी से 550 करोड़ का नुकसान हुआ था। अब आप सरकार आने के बाद पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लोगों को विश्वास में ले रहा है और बिजली चोरी कम की जा रही है।
हाल ही में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेंहदीपुर व खेमकरन गांव में बड़ी कोठियों में खुले में बिजली चोरी की जा रही थी। यह चोरी बिजली के मीटर और मुख्य लाइन से तार लगाकर की जा रही थी। अब इन सब को रोका जा रहा है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक अब जिले में चल रहे अलग-अलग डेरों पर बिजली चोरी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 3000 पीलर बॉक्स लगाए गए हैं। इसके अलावा 17 हजार मीटर लगाए गए हैं। बिजली चोरी की नुकसान की भरपाई में 1.52 करोड़ रुपए वसूला गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: