बीमार होने पर भी काम कराते, नहीं करने पर मारपीट करते...ओमान से लौटी 5 लड़कियों का दर्द छलका
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Punjab Girls Returned India From Oman, शाहकोट: पंजाब समेत देश के कोने-कोने से कई लड़कियां विदेश में बेहतर रोजी-रोटी कमाने की आस में ट्रैवल एजेंट के घिघौने जाल में फंस जाती हैं। फिर इस जाल से निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी तरह के एक जाल से छूट कर पंजाब की 5 लड़कियां मस्कट से वापस आई है। विदेश की इस जाल से निकलने में इन लड़कियों की राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल मे काफी मदद की है। स्वदेश वापस लौटी इन लड़कियों ने विदेश में उनके ऊपर हुए अत्याचार के बारे में बताया और सभी माता-पिता को एक खास अनुरोध किया है।
अरब देशों से वापस लौटी ये 5 लड़कियां पंजाब के जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और कपूरथला जिलों की रहने वाली हैं। इन 5 लड़कियों ने सोमवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही देश के सभी माता-पिता से अपील की कि वो अपनी बेटियों को अरब देशों में भेजने से बचें।
अरब से लौटी जालंधर जिले की एक लड़की ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से ओमान में रह रही थी। वहां उससे घर का काम का नौकरानियों वाला काम करवाया जाता था। इस बीच जब लड़की बीमार पड़ गई तो उसका इलाज करवाने की बजाए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
यह भी पढ़ें: दनदनाकर खड़ा हुआ और मार दी गोली…समधी ने समधी का मर्डर किया, 6 महीने पहले हुई दोनों के बच्चों की शादी
वहीं, फिरोजपुर की एक लड़की ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उससे कहा था कि वो उसकी जॉब दुबई के एक मॉल में लगवाएगा। जिसमे उसकी सैलेरी 35 से 40 हजार रुपये होगी। लेकिन जब वो दुबई गई तो कुछ दिन के अंदर ही उसे दुबई से मस्कट सिफ्ट कर दिया गया। उससे घर का काम करवाया गया और बहुत प्रताड़ित किया गया।
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इन लड़कियों को भारत वापस भेजने के लिए मस्कट ओमान में भारतीय दूतावास को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस तरह के जाल से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और दूतावास के अधिकारियों के सहयोग से 23 अगस्त के बाद से लगभग 15 लड़कियां अरब देशों से वापस स्वदेश लौट आई हैं। इन 15 लड़कियों में से 13 मस्कट ओमान से और 2 इराक से हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: