---विज्ञापन---

CM मान के निर्देश पर मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों की बुलाई बैठक, डायरिया के हालात पर हुई चर्चा

Punjab Chief Secretary Anurag Verma: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार प्रदेश मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने सभी जिलों में डायरिया की स्थिति की समीक्षा की।

Punjab Chief Secretary Anurag Verma: पंजाब के कुछ शहरों में इन दिनों डायरिया का तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए मान सरकार द्वारा लगातार का उचित कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार प्रदेश मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी जिलों में डायरिया की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी डिप्टी कमिश्नरों हिदायत देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---विज्ञापन---

मुख्य सचिव का डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश

मुख्य सचिव वर्मा ने बैठक में साफ- साफ कहा कि राज्य के हर एक निवासी के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी क्षेत्र में डायरिया की बीमारी फैल रही तो उससे संबंधित क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीने के पानी के सैंपल की जांच के लिए बड़े जिलों को 2 लाख रुपये और छोटे जिलों के लिए 1 लाख रुपये की राशि जारी की है। इन पैसों से टेस्ट किट्स खरीदी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला, केरल मॉडल के साथ दूर होंगी NRI की समस्याएं

---विज्ञापन---

अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस बैठक में मौजूद सभी डिप्टी कमिश्नरों ने बताया कि सभी क्षेत्रों में साफ और शुद्ध पीने के पानी आपूर्ति के मामले में फील्ड अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इस पर मुख्य सचिव वर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पीने के लिए उपलब्ध पानी शत-प्रतिशत स्वच्छ हो। अगर पानी दूषित पाया गया तो क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Jul 26, 2024 06:38 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola