बच्चों को विदेश में पढ़ाने की तमन्ना रखते मां-बाप हो जाएं सावधान, कहीं इनकी तरह कानूनी पचड़ा न पड़ जाए
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Punjab New Fraud Case: अगर बच्चा पढ़ने वाला है तो माता-पिता उसकी पढ़ाई के लिए अपनी हेसियत से आगे बढ़कर काम करते हैं। फिर चाहे बच्चा विदेश जाकर ही क्यों न पढ़ना चाहे, लेकिन कई बार माता-पिता को हेसियत से आगे बढ़कर काम भारी पढ़ जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला पंजाब के झुंबा से सामने आया है। यहां लड़की को पढ़ने के लिए विदेश भेजा गया, उसके बाद कॉलेज की फीस जमा करने के नाम पर उसके परिवारों से लाखों रूपए लिये गए, लेकिन फीस जमा नहीं की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधोड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
ठगी के शिकार हुए करमजीत सिंह झुंबा के रहने वाले है। इस मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए करमजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी आईलेट्स (IELTS) से पास हुई थी। जिसे वो विदेश में बढ़ाना टाहते थे। इस विषय पर मदद के लिए उन्होंने मशानी में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार बलविंदर सिंह से बात की। इसके बाद बलविंदर सिंह ने करमजीत सिंह की मुलाकात अपने रिश्तेदार मनजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और करमजीत सिंह से करवाई, जो चंडीगढ़ में रहते है। ये लोग बच्चों पढ़ने के लिए विदेश भेजने का काम करते है।
पीड़ित करमजीत सिंह ने आगे बताया कि उन लोगों उनकी बेटी को विदेश भेजने के लिए पहले 12.5 लाख रूपए लिये। इसके बाद मनप्रीत और मनजिंदर ने कहा कि वहां लड़की की कॉलेज फीस जमा करवानी है। करमजीत सिंह ने कॉलेज के 4 सेमेस्टर के लिए फिर से 4 लाख रुपए उन्हें दिये। कुछ दिन बाद विदेश गई लड़की ने बताया कि उसके 2 सेमेस्टर की फीस नहीं भरी ही गई है। इसके लिए उन लोगों ने 3 लाख रुपए और लिये। इसके बाद जब करमजीत सिंह की तरफ से जांच की गई तो पता चला कि आरोपियों की तरफ से कॉलेज की कभी कोई फीस भरी ही नहीं गई थी।
इसके बाद करमजीत सिंह ने पुलिस में उन सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायात की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह और करमजीत सिंह निवासी कुस्सर जिला सिरसा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: