पंजाब के जालंधर शहर में बीते दिन गुजरात पुलिस द्वारा रेड की गई। इस दौरान एक शख्स को अरेस्ट किया गया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यक्ति को पाकिस्तान का जासूस बताया गया है। वहीं, इस मामले में जब जालंधर के भार्गव कैंप थाना से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि वह जासूस है या नहीं, इसपर गुजरात पुलिस बता पाएगी। हालांकि, थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए भार्गव कैंप थाना के SHO हरदेव सिंह ने बताया कि बीते दिन गुजरात पुलिस के गांधीनगर सीआईडी ब्रांच से पुलिस यहां एक मामले में किसी व्यक्ति को पकड़ने आई थी। इसके ऊपर जिओ हॉटस्टार के प्रबंधकों द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था कि वह उनके कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला था। इसके चलते वह मुर्तजा अली नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके लेकर गई है।
क्या काम करता है आरोपी
पुलिस के अनुसार, मुर्तजा गांधी नगर में किराए के मकान में रहकर वहां एक कोठी का निर्माण करवा रहा था। उसने हाल ही में प्लॉट खरीदकर करोड़ रुपये की लागत से कोठी बनाई जा रही थी। पुलिस ने उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपये की संदिग्ध लेन-देन का पता चला।
पुलिस ने जांच में किया खुलासा
शुरू की जांच से पता चला है कि अली भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान इंडियन न्यूज चैनलों की एक स्पेशल एप्लिकेशन बनाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी देता था। इस एप्लिकेशन के जरिए वह देश के आंतरिक हालातों की खबरें पाकिस्तान भेजता था। इसके बदले में उसे पाकिस्तान से मोटी रकम मिलती थी।
ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार का फैसला, अब पराली से बनेगा ईंधन, जानें किसे मिलेंगी करोड़ों की सब्सिडी
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
8 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
16 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines