---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

एक और किसान की मौत, सिर पर था 8 लाख रुपये का कर्ज; जानें कौन थे दर्शन सिंह

Farmer Darshan Singh Dies: किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच खनौरी बॉर्डर से एक और किसान की मौत होने की खबर सामने आ रही है। किसान का नाम दर्शन सिंह था। वे 62 साल के थे। बता दें कि 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च के आह्वान के बाद अबतक 5 किसानों की मौत हो चुकी है।

---विज्ञापन---

Farmers Protest Farmer Darshan Singh Dies: किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच एक और किसान की मौत होने की खबर सामने आ रही है। किसान का नाम दर्शन सिंह था, जो 62 साल के थे। किसानों के 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च के आह्वान के बाद अबतक 5 किसानों की मौत हो चुकी है।

दर्शन सिंह कौन थे?

दर्शन सिंह बठिंडा जिले के अमरगढ़ गांव के रहने वाले थे। वे खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे थे। उनके परिवार के पास 8 एकड़ जमीन है। बताया जाता है कि दर्शन सिंह के ऊपर 8 लाख रुपये का कर्ज था। एक महीने पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी।

---विज्ञापन---

किसान संगठन ने व्यक्त किया शोक

---विज्ञापन---

भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर ने दर्शन सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है। संगठन ने मृतक किसान के परिवार के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संगठन के जिला महासचिव रेशम सिंह ने कहा कि किसानों को बॉर्डर पर मरने से रोकने के लिए उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Haryana Budget: साढ़े 5 लाख किसानों का कर्ज-पैनल्टी माफ, 10 पॉइंट्स में जानें हरियाणा सरकार की घोषणाएं

---विज्ञापन---

गुरुवार रात को बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक, दर्शन सिंह की गुरुवार की रात खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दर्शन सिंह रात 11 बजे प्रदर्शन स्थल पर बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें पटियाला के सरकारी राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दर्शन सिंह के परिवार में कौन-कौन हैं?

मृतक किसान के रिश्तेदार लखवीर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी परमजीत कौर, एक बेटी और 24 साल का बेटा है। बेटे की शादी 20 दिन पहले हुई थी। उनके पास 9 एकड़ जमीन थी। इसके साथ ही, उन पर करीब 9 लाख रुपये का कर्ज था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, मृतक किसान के परिजनों को मिलेंगे एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी

First published on: Feb 23, 2024 12:57 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola