Haryana Budget: साढ़े 5 लाख किसानों का कर्ज-पेनाल्टी माफ, 10 पॉइंट्स में जानें हरियाणा सरकार की घोषणाएं

Haryana Budget 2024 Key Highlights: हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज विधानसभा में बजट 2024-24 पेश किया है, जिसमें किसानों, खिलाड़ियों, शहीद जवानों, स्कूलों, दिव्यांगों, पंचायतों, महिलाओं, लड़कियों, सार्वजनिक उपक्रमों आदि हर वर्ग के लिए घोषणाए की हैं। आइए जानते हैं बजट में किए गए बड़े ऐलानों के बारे में…

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Haryana Government Waived Agriculture Loans: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा में आज बजट 2024-25 पेश हो रहा है। विधानसभा में बजट की शुरुआत करते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के कृषि कर्ज माफ करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के करीब 5.47 लाख किसानों के एग्रीकल्चर लोन माफ किए जाएंगे। किसानों को लोन पर लगी पेनाल्टी भी नहीं देनी पड़ेगी, लेकिन इस घोषणा का फायदा उन किसानों को होगा, जिन्होंने सितंबर 2023 से पहले लोन लिया था। वहीं इस बार बजट में किसी भी नए टैक्स का ऐलान नहीं किया गया।

विज्ञापन

शहीदों के परिवारों की अनुग्रह राशि बढ़ाई गई

बता दें कि मुख्यमंत्री ने साल 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो साल 2023-24 के बजट से 11 प्रतिशत ज्यादा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए भी बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद हुए जवान चाहे डेफेंस में हों या सशस्त्र पुलिस बल में, दोनों के लिए नियम लागू होगा। सशस्त्र बलों में हरियाणा के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश में 3 आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेशन इंस्टीट्यूट (AFPI) खोले जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानियों का दिया जाने वाला मासिक सम्मान भत्ता भी 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

रोडवेज बसों में फ्री सफर का तोहफा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को रोडवेज बसों में फ्री सफर कर तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा अंत्योदय परिवहन योजना की घोषणा की है, जिसके तहत लोग रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किलोमीटर तक का सफर फ्री कर सकेंगे, लेकिन यह सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से भी कम है। प्रदेश में ऐसे 22.89 लाख परिवार और 84 लाख लोग हैं।

लड़कियों की शिक्षा के लिए घोषणा

हरियाणा बजट 2024-25 में घोषणा की गई है कि सरकार प्रदेश के श्रमिकों की बेटियों को हाई एजुकेशन लेने में मदद करेगी। इसके लिए बेटियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देंगे। कॉलेज तक आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटियां वितरित की जाएगी। इसके लिए बिना किसी ब्याज के 45 हजार रुपये का फंड उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

2 लाख दीदी लखपति बनाई जाएंगी

अगले एक साल में 500 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के बाद हर स्वयं सहायता समूह को एक ड्रोन दिया जाएगा। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2 लाख दीदी को लखपति बनाने का प्रस्ताव है। राशन डिपो आवंटन करते समय 33 प्रतिशत आरक्षण को ध्यान में रखा जाएगा। आवंटन में एसिड हमले की शिकार महिलाओं और विधवा स्त्रियों को प्राथमिकता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

विज्ञापन

हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि प्रदेश में 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। करनाल में 30 बेड वाला नया अस्पताल खोलने की योजना है। हिसार, रोहतक, अंबाला, सोनीपत में 100 बेड वाला अस्पताल खोलेंगे। पटौदी, घरौंडा, कैथल और साहा में ESIC डिस्पेंसरी खोलने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

सतलुज-यमुना लिंक नहर बनाने का ऐलान

बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) नहर बनाने का ऐलान करते हुए 100 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया है। भिवानी, चरखी-दादरी और हिसार जिले में पाइपलाइन बिछाएंगे, ताकि सिंचाई के लिए इन जिलों को पानी मिल सके।

अरावली सफारी पार्क और म्यूजियम

बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि 10 हजार एकड़ जमीन तलाश ली गई है, जिसमें अरावली सफारी पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम और नूंह में जगह फाइनल की गई है। सेंट्रल जू अथॉरिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। अग्रोहा धाम में एक म्यूजियम बनाएंगे। प्रदेश के ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षित करने के मकसद से 100 रुपये का फंड जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश के मीडिया कर्मियों को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में प्रदेश के मीडिया कर्मियों के लिए भी घोषणा की। इनकी पेंशन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। मीडिया कर्मियों का बीमा कवरेज 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का प्रस्ताव है। मीडिया कर्मी रोडवेज बसों में एक साल के अंदर 4 हजार किलोमीटर तक फ्री सफर कर पाएंगे।

विज्ञापन

ट्रैफिक सेंटर, हवाई पट्टी और AC बसें

बजट 2024-25 में ऐलान किया गया है कि प्रदेश सरकार रोड सेफ्टी को लेकर गंभीर है। इसलिए साल 2024 में हरियाणा हाईवे पेट्रोल फॉर रोड सेफ्टी नामक डिपाटमेंट बनाया जाएगा। 5 नेशनल हाईवे पर हर 30 किलोमीटर की दूरी पर 19 ट्रैफिक सेंटर खोलने का प्रस्ताव है। नूंह, यमुनानगर, रोहतक हवाई पट्टी बनाई जाएगी।

करनाल-पंचकूला में अगले महीने से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। जून 2024 तक सिटी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। 450 AC बसें चलाने की भी योजना है। 500 स्टैंडर्ड डीजल और 150 HVHC बसें खरीदी जाएंगी। स्लीपर बसें चलाने के लिए भी सरकार तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ