जालंधर नहीं चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

Punjab Cabinet Meeting In Chandigarh: पंजाब में पंचायती चुनावों से पहले सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जो पहले जालंधर में होनी थी, लेकिन अब इसकी जगह बदलकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास कर दिया गया है।

cm mann cabinet meeting

cm mann cabinet meeting

विज्ञापन

Punjab Cabinet Meeting In Chandigarh: पंजाब में पंचायत चुनावों से ठीक पहले, पंजाब सरकार ने अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। हालांकि, बैठक की जगह बदल दी गई है। पहले यह बैठक जालंधर में होने वाली थी, लेकिन अब यह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, क्योंकि आने वाले दिनों में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होने हैं। हालांकि, बैठक का कोई एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है।

नए मंत्रियों की पहली बैठक

यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर होगी। पंजाब कैबिनेट में शामिल किए गए 5 नए मंत्रियों की यह पहली बैठक है। इससे पहले 2 सितंबर को बैठक हुई थी, जिसमें सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर वैट बढ़ा दिया था, जिससे लोगों पर बोझ बढ़ गया था। हालांकि, अब त्योहारों का सीजन आने वाला है, ऐसे में सरकार बैठक में लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में होगी कैबिनेट बैठक

पंजाब सरकार ने अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई है, जो कि पंचायत चुनावों से ठीक पहले तय की गई है। यह बैठक मंगलवार दोपहर को पहले जालंधर में तय की गई थी, लेकिन सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के बाद इसका समय बदलकर दोपहर मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में रखा गया है। इस बैठक में पंचायत चुनावों से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

पंचायत चुनावों के बाद राज्य की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव भी होने हैं। अभी तक इस बैठक का कोई एजेंडा सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, 500 गज तक के प्लॉटों या प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन में एनओसी शर्त को खत्म करने का सरकार ने बीते दिनों जो फैसला लिया है, उसे जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के दिशा में एक और अहम फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ