पहले हर‍ियाणा, अब पंजाब... AAP नेता की दिनदहाड़े हत्या, रेलवे फाटक पर गोलियों से भूना

AAP Leader Gurpreet Singh Shot Dead: पंजाब के तरनतारन में AAP के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को गोइंदवाल साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर अंजाम दिया गया। आप नेता का नाम गुरप्रीत सिंह गोली चोला बताया जा रहा है।

delhi murder

दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या।

विज्ञापन

AAP Leader Gurpreet Singh Shot Dead In Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को गोइंदवाल साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर अंजाम दिया गया। AAP नेता का नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवार बदमाशों ने रेलवे फाटक पर गुरप्रीत सिंह को गोलियों से भून दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि गुरप्रीत तरनतारन से सुल्तानपुर लोधी एक केस में पेशी के लिए कोर्ट जा रहे थे।

विधायक मनजिंदर सिंह का करीबी था गोपी

स्‍थानीय मीड‍िया के मुताब‍िक, गोपी खंडूर के व‍िधायक मनज‍िंदर स‍िंह लालपुरा का करीबी था। बीते कुछ द‍िनों में यह दूसरी घटना है, जब किसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई हो। हाल ही में हर‍ियाणा में इनेलो नेता नफे स‍िंह राठी की हत्‍या कर दी गई थी।

Advertisment

फतेहाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर हुई घटना

मीड‍िया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरप्रीत स‍िंह श्री गोइंदवाल साह‍िब की ओर जा रहा था। इसी दौरान फतेहाबाद रेलवे क्रॉस‍िंग पर उसकी कार फाटक बंद होने की वजह से रुक गई। वह फाटक खुलने का इंतजार कर ही रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन

कार में सवार होकर आए थे हमलावर

बंदूकधारी भी कार में सवार थे। वे पीछे से आकर गोपी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर द‍िए। गुरप्रीत को पूरी तरह गोल‍ियों से छलनी कर द‍िया गया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ