कौन है गैंगस्टर शाकिर, 12 साल पहले पुलिस वाले को मारकर हुआ था फरार, अब मिला तो फिर की पुलिसवालों पर फायरिंग

Encounter Gangster Shakir: साल 2012 में शाकिर ने दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या की थी। जिसके बाद अब तक उस पर 18 से ज्यादा संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह हरियाणा के तावडू का रहने वाला है और उसके दिल्ली, यूपी समेत आसपास के राज्यों के आपराधिक गिरोह से संपर्क हैं। यही वजह है कि वह 12 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

Gangster

अस्पताल में भर्ती शाकिर

Encounter Gangster Shakir: एक समय था जब वर्दी पहने पुलिसकर्मियों को देख बदमाश घरों में छिप जाया करते थे। लेकिन अब बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, वह पुलिसकर्मियों पर हमला करने से भी गुरेज नहीं करते। एक ऐसे ही मामले में नूंह पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर शाकिर को गिरफ्तार किया है। उसे 12 साल से दिल्ली और हरियाणा दो राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी। उस पर साल 2012 में दिल्ली पुलिस के हवलदार यशपाल की हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने के लिए बदनाम

जानकारी के अनुसार हरियाणा की नूंह पुलिस को सूचना मिली कि शाकिर जिले में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की और बाइक सवार शाकिर को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख शाकिर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जब चेतावनी देने के बाद वह नहीं रुका तो पुलिस ने भी उस पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसे दो गोलियां लगी। किसी तरह पुलिस टीम ने उसे काबू किया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

चाहता है लॉरेंस बिश्नोई जैसा बनना  

बता दें हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो विधायक नफे सिंह राठी की हत्या के बाद राज्य में पुलिस रेड अलर्ट पर है। हर जिले में कुख्यात बदमाशों पर नकेल कसी जा रही है। शाकिर हत्या, वसूली समेत अन्य कई मामलों में आरोपी है। पुलिसकर्मियों पर हमला करने में भी वह पीछे नहीं हटता है। पुलिस के अनुसार शाकिर कुख्यात बदमाश है, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में उसके अन्य आपराधिक गिरोह से संपर्क हैं। वह अपराध की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई से भी बड़ा नाम करना चाहता है।

12 सालों में किसकी मदद से छिपा रहा 

अब पुलिस शाकिर से यह पता लगा रही है कि पिछले 12 सालों में पुलिस से छिपने में उसकी किसने मदद की। वह अलग-अलग राज्यों में किन कुख्यात गिरोहों से जुड़ा है और उसे वारदात के लिए हथियार कौन लोग उपलब्ध करवाते हैं। पुलिस उसकी निशानदेही पर हरियाणा में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ