कौन थे इनेलो के नफे सिंह राठी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर क्यों है हत्या का शक?

Nafe Singh Rathee murder connections with Lawrence Bishnoi: नफे सिंह राठी दो बार विधायक रह चुके थे। उन्होंने एक बार रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है। बताया जा रहा है कि किसी प्रॉपर्टी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिली फुटेज खंगाल रही है।

Nafe Singh Rathee

Nafe Singh Rathee

Nafe Singh Rathee murder connections with Lawrence Bishnoi: जिन नफे सिंह राठी की हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में सरेराह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी, वह प्रदेश की राजनीति के दिग्गज नेता थे। पहलवानी का शौक रखने वाले नफे सिंह राजनीतिक के दंगल में आज तक अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देते आए थे। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि कुछ सड़क चलते हमलावरों ने उन्हें इस बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर हत्या का शक

कार में जिस तरफ नफे सिंह बैठे थे हमलावरों ने उधर ही  एक के बाद एक कुल करीब चार दर्जन से अधिक गोलियां दागीं हैं। मानो वह केवल उनकी मौत ही सुनिश्चित करना चाहते थे। हत्यारों ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पता चलता है कि हत्याकांड को पूरी रैकी करने के बाद अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है। सूत्रों की मानें तो लॉरेंस ने जेल के अंदर से अपने गुर्गे काला जठेड़ी के माध्यम से इस हत्याकांड की पूरी पटकथा लिखी है। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे किसी प्रॉपर्टी विवाद होने की बात सामने आ रही है।

नफे सिंह राठी का राजनीतिक सफर

फिलहाल नफे सिंह राठी भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष थे। लेकिन इससे पहले वह बहादुरगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। वहीं, वह बहादुरगढ़ नगर परिषद के दो बार चेयरमैन भी रहे थे। वह ऑल इंडिया इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इतना ही नहीं उन्होंने रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। यहां बता दें कि उन पर पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार की खुदकुशी में मृतक को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था, जिसमें वह अग्रिम जमानत पर थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ