श्रीकांत त्यागी के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, कमिश्नर बोले-अब होगी यह बड़ी कार्रवाई
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) मामले में शासन के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एएनआई के मुताबिक सेक्टर-93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में कथित नेता श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को नोएडा प्रशासन ने बिल्डोजर से गिरा दिया है। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
CM has taken cognizance of the whole case, we will not let the accused walk free. Strict action will be taken against those who break the law: UP Deputy CM Brajesh Pathak on Shrikant Tyagi assault case pic.twitter.com/0UF4R50Hdk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
रविवार रात को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर से बवाल हुआ। आरोप है कि श्रीकांत पक्ष के करीब 12 अज्ञात लोग सोसायटी में घुस आए। उन्होंने शिकायत करने वाली महिला के फ्लैट में जाकर उन्हें धमकाया। वहीं शोर शराबा सुनकर सोसायटी के बाकी लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना फेस दो प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Noida administration demolishes the illegal construction at the residence of #ShrikantTyagi, at Grand Omaxe in Noida's Sector 93.
Tyagi, in a viral video, was seen abusing and assaulting a woman here in the residential society. pic.twitter.com/YirMljembh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
ताजा घटनाक्रम रविवार रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि देर रात सोसायटी में 12 अज्ञात लोग घुस आए। आरोप है कि ये सभी अज्ञात लोग श्रीकांत त्यागी के लोग थे। उन्होंने आते ही अभद्रता कर दी। पीड़ित महिला के फ्लैट में जाकर उन्हें धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं मामले की जानकारी होने पर सोसायटी के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपितों का विरोध किया तो सोसायटी निवासियों के साथ भी अभद्रता और मारपीट कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब छह से सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। बाकी फरार हो गए।
वहीं सूचना पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा भी पहुंच गए। उनके पहुंचने पर सोसायटी के लोगों ने पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की शिकायत की। उसके बाद सांसद पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। सोसायटी के रहने वाले लोगों का आरोप है कि मामला गंभीर होते हुए भी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी, जिसके चलते अज्ञात लोग सोसायटी में घुस आए। लोगों ने बताया कि यहां सिर्फ निजी गार्ड हैं। वहीं मामले में थाना पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कमिश्नर ने थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है।
सांसद डॉ. महेश शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस के होते हुए बाहरी लोग किसी सोसायटी में कैसे घुस सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की जाएगी। उन्होंने शख्त लहजे में कहा कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। वहीं सोसायटी के लोगों का कहना है कि वह डर के साए में रह रहे हैं। इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद भी पुलिस की ओर से सुरक्षा नहीं दी गई है।
We have provided security to this family and the license of the security in the society will also be canceled soon. We are taking action against Shrikant Tyagi under the Gangster Act and all his illegal property will be identified: Alok Singh, Noida Police Commissioner pic.twitter.com/wHMgInbAHo
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 7, 2022
वहीं सोसायटी के बढ़ते मामले को देखकर नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सोसायटी में रहने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। यदि एक दो दिन में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो उसके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा सोसायटी के रहने वाले लोगों ने पुलिस, प्रशासन और सांसद की मौजूदगी में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: