नोएडाः उत्तर प्रदेश के दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) के लिए खुशखबरी है। दिल्ली से वाराणसी (Varanasi) के लिए चलने वाली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन (High Speed Bullet Train) के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले में दो स्टेशनों को मंजूरी मिली है। जानकारी के मुताबिक एक स्टेशन नोएडा और दूसरा स्टेशन जेवर में बनेगा। रेल मंत्रालय की ओर से इन स्टेशनों को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव के मुताबिक दिल्ली से जेवर तक यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जेवर में बुलेट ट्रेन का स्टेशन अंडरग्राउंड बनेगा। इस हाईस्पीड बुलेट ट्रेन की रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा रहेगी।
सराए काले खां से चलेगी हाईस्पीड बुलेट ट्रेन
जानकारी के मुताबिक बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलाई जाएगी। इसके बाद नोएडा में इसका स्टेशन होगा। नोएडा के सेक्टर-148 में इसे बनाने की मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के बाद हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के बाद वाराणसी में ठहराव होगा। अनुमान के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी तक का सफर कुल 816 किमी का होगा। आपको बता दें कि दिल्ली से वाराणसी के बीच सामान्य ट्रेनों द्वारा सफर करने पर अभी 12 से 15 घंटे लगते हैं। जबकि हाईस्पीड बुलेट ट्रेन से यह दूरी 4 घंटे में पूरी हो सकेगी।
आईजीआई और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए चलेगी स्पेशल मेट्रो
आपको बता दें कि इससे पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को सीधे कनेक्ट करने के लिए योजना पर काम चल रहा है। पिछले दिनों आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई थी, जिसके बाद दोनों एयरपोर्ट के बीच विशेष मेट्रो ट्रेन चलाने पर सहमति जताई गई थी। इसके लिए अलग से एक कॉरिडोर बनाया जाएगा। दोनों एयरपोर्ट के बीच करीब 120 किमी की दूरी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टेशन बनाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
21 mins agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
23 mins agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
1 hr agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
1 hr agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines