'फैमिली आईडी' क्या है? यूपी में की जा रही जारी, यहां हर सरकारी योजना की मिलेगी पूरी जानकारी

Family ID Registration: देश में सरकार कई स्कीम्स चला रही है, जिसका लाभ बहुत से लोगों को जानकारी के अभाव के कारण नहीं मिल पाता है। अब सभी को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी, क्योंकि इसके लिए एक कार्ड बनाया जा रहा है।

Family ID Registration

Family ID Registration: केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारें अपने नागरिकों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उत्तर प्रदेश में पेंशन, स्कॉलरशिप, किसानों की किस्त और भी बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में किन लोगों को लाभ मिलता है? इसके लिए कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होते हैं? लाभ लेने के लिए इस तरह की जानकारी आपके पास होनी चाहिए, लेकिन कई बार योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारियां समय पर नहीं मिल पाती हैं। इसके लिए एक कार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें एक परिवार को एक कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड के जरिए सरकार की सभी योजनाओं का नोटिफिकेशन आप तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

क्या है फैमिली आईडी?

यूपी सरकार के एक्स हैंडल पर जानकारी दी गई कि ‘सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार या सेवायोजन से जोड़ने के लिए ‘फैमिली आईडी’ जारी की जा रही है। दरअसल, ‘एक परिवार-एक पहचान’ योजना के तहत हर परिवार को ये पहचान पत्र के तौर पर जारी किया जा रहा है। इसमें राज्य में रहने वाले परिवारों का एक लाइव डेटाबेस होगा। इससे जुड़ी जानकारी के लिए https://familyid.up.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कहां से मिलेगी फैमिली ID

एक परिवार एक पहचान पोर्टल पर जाकर अपनी फैमिली आईडी से सकते हैं। ऐसे समस्त परिवार जो कि राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं, रजिस्ट्रेशन कर फैमिली आईडी ले सकते हैं। परिवार के हर सदस्य को आधार आधारित e-KYC किया जाना जरूरी है। इससे कौशल विकास, किसानों की सब्सिडी, पेंशन और युवाओं को रोजगार जैसे लाभ लिए जा सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

फैमिली कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://familyid.up.gov.in पर जाएं। यहां पर साइड में ही फैमिली आईडी के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें नाम और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। उसके बाद OTP रजिस्टर्ड नंबर पर भेज दिया जाएगा। ओटीपी और कैप्चा भरने के बाद सबमिट कर दें। अपना स्टेट भी चेक कर सकते हैं, इसके रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन के नीचे ही ट्रैक एप्लीकेशन दिख जाएगा। इसमें एप्लीकेशन नंबर डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ