दिल्ली के खराब AQI पर आतिशी और सौरभ का BJP पर तंज, बोले-ये कैसे 4 इंजन?

BJP vs AAP pollution Delhi: दिल्ली में AQI 500 पार हो गया है जिसका जिम्मेदार आप सरकार ने बीजेपी सरकार को ठहराया है। उनका कहना है कि इससे पहले इस मौसम में इतना खराब मौसम कभी नहीं रहा है।

BJP vs AAP pollution Delhi

BJP vs AAP pollution Delhi

BJP vs AAP pollution Delhi: दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। एक तरफ झुलसाती गर्मी और दूसरी ओर प्रदूषण का बढ़ता स्तर जीना मुश्किल कर रहा है। गुरुवार को पंजाबी बाग में सीपीसीबी ने 350 का उच्च एक्यूआई दर्ज किया। हालांकि, दिल्ली के पूर्व विधायक और आप नेता ने दावा किया कि एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया है। ऐसे में आप नेता सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की एक्स सीएम आतिशी ने बीजेपी को घेरते हुए तंज कसा है। आइए जानते हैं कि क्या बोले आतिशी और सौरभ?

विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

सौरभ ने बढ़ते प्रदूषण के स्तर के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- चार इंजन वाली भाजपा सरकार के राज में एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया है। इस मौसम में दिल्ली में इतना प्रदूषण कभी नहीं रहा। चार इंजन वाली सरकार ने दिल्ली को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है। उन्होंने आगे दावा किया कि सीपीसीबी के आधिकारिक आंकड़ों को वास्तविक आंकड़ों से बहुत कम दिखाया जा रहा है और यह लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने आगे कहा, दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। मौसम ऐप एक्यूआई 500 बता रहा है। सरकार का एक्यूआई अलग डेटा दिखा रहा है।

विज्ञापन

आतिशी ने भी भाजपा को घेरा

दिल्ली की एक्स सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी भाजपा पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा- मई में AQI कभी इतना अधिक नहीं रहा। CPCB के अपने डेटा से पता चलता है कि 2022-2024 तक, 15 मई को AQI कभी 243 से अधिक नहीं रहा। आज AQI 500 पर है। क्या भाजपा दिल्ली में बिगड़ते वायु प्रदूषण की जिम्मेदारी लेगी?

विज्ञापन

इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और मेयर राजा इकबाल सिंह के साथ ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। देश में लैंडफिल की स्थिति पर बोलते हुए, सिरसा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पर काम कर रही हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि अक्टूबर 2025 तक 20 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा हटा दिया जाएगा। जिस तरह डायनासोर विलुप्त हो गए, उसी तरह ये लैंडफिल भी देश से गायब हो रहे हैं।

क्या बोले पर्यावरण मंत्री सिरसा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनिंदर सिंह सिरसा ने कहा- अक्टूबर 2025 तक हम यहां से 20 लाख मीट्रिक टन विरासत कचरा हटा देंगे। उसके बाद, यह पहाड़ लगभग गायब हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य 2028 तक दिल्ली से कचरे के सभी पहाड़ों को खत्म करना है। इस मौके पर दक्षिण दिल्ली के भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी दौरे पर थे, उन्होंने कहा कि लैंडफिल दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ