Noida News: ग्राइंडर ऐप से दोस्ती कर समलैंगिकता का झांसा देकर करते थे लूटपाट, नोएडा पुलिस ने चार को दबोचा

Noida News: नोएडा में ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर युवाओं को फंसाकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Grinder App

सेक्टर 24 थाना पुलिस ने पकड़े आरोपी।

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर युवाओं को फंसाकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी समलैंगिक संबंध बनाने का लालच देकर पीड़ितों को सुनसान जगह पर बुलाते थे और फिर तमंचे पर लूटपाट करते थे।

11वीं तक पढ़ा है सरगना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज, विशाल कुमार, उस्मान और हिमांशु के रूप में हुई है। डीसीपी यमुना प्रसाद के अनुसार, गिरोह का सरगना विशाल है। वह केवल 11वीं तक पढ़ा है। गिरोह के अन्य सदस्य भी नशे के आदी हैं। आपसी मेलजोल के बाद आपराधिक योजना बनाकर इसे अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन

गे लड़कों को भेजते थे फ्रेंड रिक्वेस्ट

आरोपी ग्राइंडर ऐप के जरिए लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते और फिर बातचीत के दौरान समलैंगिक संबंध बनाने का ऑफर देते थे। जब पीड़ित व्यक्ति मिलने के लिए राजी हो जाता तो उसे सुनसान इलाके में बुलाया जाता। तमंचे और हथियार दिखाकर उनसे नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लिया जाता था।

12 से अधिक को बनाया शिकार

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक 12 से अधिक युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, दो फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिलें, नकदी और पीड़ितों का डाटा बरामद किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ