---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Noida Crime News: नहाती लड़की का बना रहा था वीडियो, फिर ऐसा हुआ कि लड़के ने लगा ली फांसी

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जानकारी होने पर युवती और उसके पिता ने युवक की पिटाई लगा दी, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव […]

---विज्ञापन---

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जानकारी होने पर युवती और उसके पिता ने युवक की पिटाई लगा दी, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।

देखते ही लड़की ने मचा दिया शोर

घटना नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार की है। यहां एक गांव निवासी युवती अपने घर में नहा रही थी। तभी शाहजहांपुर निवासी सुमित (21) उसका नहाते हुए वीडियो बना रहा था। इसी दौरान युवती ने युवक को देख लिया। उसने शोर मचा दिया। शोर को सुन कर परिवार वाले इकट्ठा हो गए। युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी और युवक को एक कमरे में बंद कर दिया।

---विज्ञापन---

कमरा खोला तो फंदे से लटका था

जानकारी के मुताबिक जब देर शाम को कमरा खोला तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।

First published on: Aug 05, 2022 06:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola