Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ों का दौर जारी है। रविवार तड़के भी पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक ई-रिक्शा को बदमाशों ने लूट लिया था। उसके चालक को महामाया फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
रजनीगंधा चौक से महामाया फ्लाईओवर को बुक किया था रिक्शा
जानकारी के मुताबिक राजेश शाह नोएडा में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीन बदमाशों ने नोएडा के रजनीगंधा चौक से महामाया फ्लाईओवर जाने के लिए उसका ई-रिक्शा बुक किया था। आरोप है कि तीनों बदमाश राजेश को गलत रास्ते पर ले गए और उसका रिक्शा लूट लिया। राजेश को महामाया फ्लाईओवर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया।
https://twitter.com/noidapolice/status/1553588971149488129
चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग
नोएडा के एडशिनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस रविवार तड़के वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से ई-रिक्शा में सवार तीन लोग निकल रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा दिया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग कर दी। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लूट का ई-रिक्शा, तमंचा और कारतूस बरामद
घायल बदमाश की पहचान रोहित के रूप में हुई है। साथ में उसके साथी राज और मनीष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, तमंचा और कारतूस बदमाद किए गए हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
14 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
14 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
14 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines