चोरों ने गणेशजी को भी नहीं बख्शा, दानपेटी से चुरा ली 'लक्ष्मी'
Edited By Rakesh Choudhary

Ganesh Pandal In Akola Maharashtra
Edited By Rakesh Choudhary

Ganesh Pandal In Akola Maharashtra
Thieves Stolen Money From Ganesh Pandal In Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला से चोरी का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां गणेश उत्सव के लिए बनाए गए पांडाल से दोपहर 2 बजे एक चोर दान पेटी से हजारों रुपए चुरा कर फरार हो गए। घटना के वक्त पांडाल के कार्यकर्ता दूसरे कामों में व्यस्त थे। मामला 25 सितंबर का है।
जानकारी के अनुसार अकोला में उमरी चौक पर उमरी वासियों के राजा श्री संत रोहिदास महाराज गणेशोत्सव गणपति पांडाल समिति की ओर से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार दोपहर 2 बजे यहां गणेश जी की मूर्ति के सामने रखी दान पेटी से चोर हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त पांडाल के कार्यकर्ता अन्य कामों में बिजी थे। चोरी का यह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कमेटी क पदाधिकारियों ने बताया कि चोर दान पेटी में रखे 16 हजार रुपए लेकर फुर्र हो गए।
पांडाल कमेटी ने इसको लेकर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पांडाल पदाधिकारियों ने मांग की है कि गणपति उत्सव के दौरान बड़े पांडालों पर 2 पुलिसवालों की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि चोरी के मामलों को रोका जा सके। वहीं उमरी पांडाल में चोरी का मामला सामने आने के बाद अन्य पंडाल कमेटियों ने भी पुलिस वालों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: