महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. ‘ऑपरेशन टाइगर’ की अटकलों के बीच शिवसेना (UBT) के हिंगोली से लोकसभा सांसद नागेश पाटील आष्टीकर ने आखिरकार पाला बदल लिया है. रविवार को उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी कि वह उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (शिंदे सेना) में शामिल हो गए हैं.
आष्टीकर ने इस बड़े फैसले के पीछे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड की भारी कमी और विपक्ष में रहने की वजह से हो रहे राजनीतिक नुकसान को मुख्य वजह बताया है.
यह भी पढ़ें : क्या अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे उद्धव ठाकरे? पार्टी में बगावत और टूट से हुए भावुक, जानें क्या बोले शिवसेना UBT प्रमुख
‘उद्धव ठाकरे से नाराजगी नहीं, लेकिन…’
पार्टी छोड़ने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में आष्टीकर ने साफ किया कि वह शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने पार्टी प्रवक्ता संजय राउत द्वारा बागी सांसदों के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे कड़े और अपशब्दों पर गहरी आपत्ति जताई.
आष्टीकर ने अपनी विचारधारा से समझौता करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं कहीं बाहर नहीं गया हूं. मैंने सिर्फ एक शिवसेना से दूसरी शिवसेना में कदम रखा है. लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.’
यह भी पढ़ें : TMC में बगावत के बाद ममता को एक और बड़ा झटका! चुनाव चिह्न और ₹534 करोड़ के फंड पर कब्जे की जंग
‘बयानबाजी ने बदला सांसदों का इरादा’
सांसद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर ‘ऑपरेशन टाइगर’ के पीछे की इनसाइड स्टोरी बयां की. उन्होंने खुलासा किया कि वह और उनके साथी सांसदों ने 18 जून तक पार्टी छोड़ने का कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था. लेकिन इसके बाद पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं द्वारा की गई तीखी और अपमानजनक टिप्पणियों ने बागी गुट को सोचने पर मजबूर कर दिया.
आष्टीकर ने कहा, ‘गुरुवार के बाद जिस तरह के बयान हमारे खिलाफ दिए गए, उससे हमें अहसास हो गया कि अब इस पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं बचा है. मेरे पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था.’
यह भी पढ़ें : Operation Tiger-2: उद्धव ठाकरे संग फिर होगा ‘खेला’? सांसदों के बाद शिवसेना UBT के विधायकों पर शिंदे गुट का नजर
फंड के लिए उठाया कदम
अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का हवाला देते हुए बागी सांसद ने कहा कि सत्ता पक्ष में न होने के कारण उनके क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े थे. जनता ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ जिताया था, लेकिन पिछले दो सालों की तमाम कोशिशों के बावजूद विपक्ष में होने के चलते वे अपनी लोकसभा सीट के लिए सरकारी फंड हासिल करने में नाकाम रहे.
उन्होंने बताया कि सालाना मिलने वाली 5 करोड़ रुपये की सांसद निधि इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए बेहद सीमित और नाकाफी है. जनता के अधूरे काम पूरे करने के लिए ही उन्होंने शिंदे सरकार के साथ जाने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें : उद्धव खेमे में टूट से किसे होगा फायदा, कैसे बदल जाएगी महाराष्ट्र और दिल्ली की सियासत? समझें पूरा गणित
संजय राउत को जवाब
संजय राउत द्वारा बागी सांसदों को शिवसेना कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करने की चेतावनी देने पर भी आष्टीकर ने दोटूक जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘राउत साहब हमारे लिए पितातुल्य हैं और उन्हें डांटने का हक है, लेकिन उन्हें यह भी समझना चाहिए कि सामने वाले के पास भी उसी भाषा में करारा जवाब देने की पूरी क्षमता है. ऐसी घटनाएं कभी-कभार हो सकती हैं, लेकिन इसके बाद होने वाले अंजाम से खुद संजय राउत भी अच्छी तरह वाकिफ हैं.’
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 hr agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines