Operation Tiger-2: उद्धव ठाकरे संग फिर होगा 'खेला'? सांसदों के बाद शिवसेना UBT के विधायकों पर शिंदे गुट का नजर

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते 4-5 दिन बड़ा उलटफेर हुआ है। अब एक और बड़ा उलटफेर होने के आसार हैं। शिवसेना UBT के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं और उन्होंने NDA को समर्थन दे दिया है। अब विधायकों के भी बागी होने की अटकलें सियासी गलियारों में हैं।

Uddhav Thackeray Shivesena UBT

उद्धव ठाकरे और शिवसेना UBT को अभी और झटके लगने हैं। क्योंकि सांसदों के बाद विधायकों के टूटने का खतरा मंडरा गया है। सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि एकनाथ शिंदे गुट की नजर अब शिवसेना UBT के विधायकों पर है। पार्टी के 6 सांसद शिंदे गुट पहले ही तोड़ चुका है। अब विधायकों को तोड़ा जा सकता है। दावा है कि महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है, जो शिवसेना UBT के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिंदे गुट के संपर्क में हैं 16 विधायक

शिवसेना के विधायक कृपाल तुमाने ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT के 20 विधायकों में से 16 विधायक शिंदे गुट के संपर्क में हैं। इससे सांसदों के बाद शिवसेना UBT के विधायकों के टूटने की अटकलों को बल मिला। शिवसेना नेता और राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना कोई ऑपरेशन टाइगर नहीं चला रही, लेकिन अगर कोई नेता शिवसेना में आना चाहता है तो उसे मना नहीं करेंगे। मानसून सत्र में सियासत नया मोड़ लेगी।

जून का महीना पहले भी बना संकट

बता दें कि शिवसेना के लिए जून का महीना पहले भी संकट का महीना साबित हो चुका है। क्योंकि जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आया था। शिवसेना के टुकड़े हो गए थे और सरकार पलट गई थी। एक बार फिर जून 2026 में एकनाथ शिंदे ने दांव खेला है, जो शिवसेना UBT पर भारी पड़ा है। पहले 9 सांसदों में 6 सांसद तोड़ लिए और अब 20 विधायकों में से 16 विधायक तोड़ने की तैयारी है। इसे शिवसेना UBT के खिलाफ बड़ी साजिश बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मानसून सत्र में टूट सकते हैं विधायक

चर्चा है कि 22 जून से 10 जुलाई तक महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र लगेगा। इस सत्र के दौरान या सत्र के बाद ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू हो सकता है। ऐसे में विधानसभा सत्र को दौरान शिवसेना UBT के लिए बड़ा चैलेंज अपने विधायकों का एकजुट रखना होगा। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में शिवसेना UBT के 20 विधायक और 6 विधान परिषद सदस्य हैं। विपक्षी खेमे महाविकास आघाडी (MVA) में उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT के ही सबसे ज्यादा विधायक हैं। अन्य दलों कांग्रेस के 16 और NCP-SP के 10 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 57 विधायक और 8 विधान परिषद सदस्य हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ