क्या MVA में नहीं शामिल होगी VBA? प्रकाश आंबेडकर के बयान से सियासी पारा हुआ हाई

Vanchit Bahujan Aghadi: वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के बयान से महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी VBA कभी भी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा नहीं थी। हमें एक महीने पहले एमवीए में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Vanchit Bahujan Aghadi Prakash Ambedkar VBA MVA alliance

Vanchit Bahujan Aghadi के चीफ Prakash Ambedkar ने MVA Alliance से तोड़ा नाता

MVA Alliance Vanchit Bahujan Aghadi VBA Prakash Ambedkar: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इस गठबंधन में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) और कांग्रेस शामिल हैं। इस बीच वीबीए के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी एमवीए का हिस्सा नहीं थे। हमें एक महीने पहले चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। इससे पहले, आंबेडकर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि अभी वीबीए का एमवीए के साथ गठबंधन पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए यदि किसी अन्य पार्टी आपको मीटिंग या कार्यक्रम में बुला रही है तो उसमें शामिल न हों।

विज्ञापन

‘शरद पवार ने हमें 4 से 5 सीटें देने की बात कही थी’

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि वे पहले एमवीए का हिस्सा नहीं थे। अभी भी वे एमवीए में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, उनका एमवीए से जुड़ने की कोशिश जारी है। आंबेडकर ने कहा कि हमारा महाविकास अघाड़ी से जुड़ने की कोशिश जारी है। शरद पवार ने हमें 4 से 5 सीटें देने की बात कही थी। इस पर हमें अभी तक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बार 150 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी।

विज्ञापन

सांगली सीट पर 8 मार्च को लेंगे फैसला

वीबीए चीफ आंबेडकर ने कहा कि बातचीत होने से पहले मैंने अपनी उम्मीदवारी जाहिर की थी। वर्धा सीट से वहां के कैंडिडेट को उम्मीदवारी मिलनी चाहिए। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखा गया था। उन्होंने कहा कि सांगली सीट पर फैसला 8 मार्च को लेंगे। उससे पहले, शरद पवार के यहां 6 मार्च को निमंत्रण है।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘वंचित बहुजन आघाड़ी हमारे साथ रहेगी’

इससे पहले, 27 फरवरी को एमवीए की बैठक के बाद सीट बंटवारे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में एमवीए वंचित बहुजन अघाड़ी से बात कर रही है। हमारा मसौदा लगभग तैयार है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा था कि हमें विश्वास है कि महाराष्ट्र और पूरे देश में जिस तरह की तानाशाही चल रही है, उससे लड़ने के लिए VBA हमारे साथ रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ