---विज्ञापन---

Maharashtra: कैबिनेट के नए चेहरों में पंकजा मुंडे भी शामिल, जानें इसके क्या हैं मायने?

Maharashtra cabinet expansion 2024: पंकजा मुंडे खुद को जनता के मन का मुख्यमंत्री मानती थीं। बीड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया गया।

---विज्ञापन---

Maharashtra cabinet expansion 2024: महाराष्ट्र में शनिवार देर शाम कैबिनेट का विस्तार किया गया। महायुति सरकार की कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जिनमें सबसे चर्चित नाम है पंकजा मुंडे। बता दें लोकसभा चुनाव हारने के बाद पंकजा को विधान परिषद में विधायक के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसके बाद उन्हें अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो मराठवाड़ा में ओबीसी का गणित पूरा करने के लिए बीजेपी ने पंकजा मुंडे को कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है। बता दें 2019 में विधानसभा चुनाव हारने के के बाद समाज में से संदेश जा रहा था कि बीजेपी पंकजा को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही है, जिससे ओबीसी वोटों में नाराजगी थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं नरेंद्र भोंडेकर? मंत्री पद नहीं मिलने पर Maharashtra मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही दिया इस्तीफा

पंकजा मुंडे को बताया गया है उनका ‘कद’

पंकजा मुंडे खुद को जनता के मन का मुख्यमंत्री मानती थीं। बीड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया गया और अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने से उन्हें ये बताया गया है कि सरकार या पार्टी में उनका ‘कद’ कहां तक है। पंकजा मुंडे महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीमए गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में मौत के बाद वह उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रहीं हैं।

---विज्ञापन---

2014 सरकार में थीं महिला एवं बाल विकास मंत्री

पंकजा मुंडे का जन्म 26 जुलाई 1979 को बीड जिले के परली में हुआ था। वह इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ी हैं। उन्होंने मुंबई से ग्रेजुएशन की और साल 2014 में परली विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। उस समय उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया था। बता दें उनके पति का नाम अमित पलवे है और उनके परिवार में एक बेटी भी है। मराठवाड़ा में 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी संख्या में ओबीसी वोट मिले हैं। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में यहां मनोज जरांगे पाटिल ने ओबीसी वोट बैंक पर बड़ा प्रभाव डाला था, जिसके बाद अब ओबीसी समाज के लोगों को साधने के लिए पंकजा मुंडे की ताजपोशी की है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र BJP के लिए क्यों अहम हैं रवींद्र चव्हाण? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ

---विज्ञापन---

First published on: Dec 15, 2024 07:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola