---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

फॉरेन एक्सचेंज के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

विनोद जगदाले, मुंबई: मुंबई में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। बांगुरनगर पुलिस की टीम ने एक अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से एक आरोपी को कंप्यूटर, 8 हार्डडिक्स, पेन ड्राइव और 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभी भी 2 आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश बांगुरनगर पुलिस कर रही है। […]

---विज्ञापन---

विनोद जगदाले, मुंबई: मुंबई में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। बांगुरनगर पुलिस की टीम ने एक अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से एक आरोपी को कंप्यूटर, 8 हार्डडिक्स, पेन ड्राइव और 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभी भी 2 आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश बांगुरनगर पुलिस कर रही है।

फॉरेन करेंसी के नाम पर होती थी ठगी

जानकारी के अनुसार, यह फर्जी कॉल सेंटर CIELOX BUSINISS SOLUTIONS LLP के नाम से आदित्य स्टेट एवरसाइन नगर मलाड पश्चिम में चलाया जाता था। जहां पर www. visionfxmakets. com पर रजिस्टर किए हुए भारतीय और अन्य देश के लोगों को हिंदी और इंग्लिश भाषा में इंटरनेट व्हाइप कॉल के जरिये बात कर खुद को फॉरेन शेयर करेंसी व कमोडिटी ट्रेडिंग का एक्सपर्ट बताते थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – जोधपुर गैंगवार का CCTV फुटेज आया सामने, 1 महीने पहले से थी पूरी तैयारी

200 डॉलर निवेश की बात कहते

ये भी जानकारी सामने आई है कि निवेशकों को विश्वास में लेकर कम से कम 200 डॉलर निवेश की बात कहते और 24 से 48 घंटे में 200 डॉलर क्रेडिट करने की बात करते, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने 48 में 200 डॉलर क्रेडिट नहीं होने पर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में चीटिंग का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच करते हुए बांगुर नगर पुलिस ने एवरसाइन नगर मलाड पश्चिम में छापा मारा। जहां मैनेजर राजेश जयेश पिल्ले (28) को गिरफ्तार किया और उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने ऑफिस से कंप्यूटर, 8 हार्डडिस्क, पेन ड्राइव और 3 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि ठग 200 डॉलर लेकर अब तक 100 लोगों के साथ 20 लाख की ठगी कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 03, 2023 11:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola