Mumbai Black-Yellow Taxi last Day: काली पीली टैक्सियों के नाम से मशहूर मुंबई की ‘प्रीमियर पद्मिनी’ आज यानी 30 अक्टूबर से ऑफ-रोड हो जाएंगी। प्रीमियर पद्मिनी को सड़क से हटाने का यह निर्णय सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने लिया है। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भी प्रतिष्ठित प्रीमियर पद्मिनी टैक्सियों को विदाई देते हुए कहा कि काली पीली रंग की टैक्सी भद्दी, असुविधाजनक और शोरगुल वाली थीं, लेकिन कई लोगों के लिए ढेर सारी यादें लेकर गईं।
आनंद महिंद्रा ने काली पीली टैक्सियों को दी विदाई
आनंद महिंद्रा एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज से प्रतिष्ठित प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी मुंबई की सड़कों से गायब हो गई है। काली पीली रंग की टैक्सी भद्दी, असुविधाजनक, अविश्वसनीय और शोर पैदा करती हैं। सामान रखने की क्षमता भी ज्यादा नहीं है। लेकिन मेरे परिवार के लोगों के लिए वे ढेर सारी यादें लेकर आई खी और उन्होंने हमें एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने का अपना काम किया। साथ ही उन्होंने काली-पीली टैक्सियों को अच्छे समय के लिए धन्यवाद देते हुए अलविदा कहा।
मुंबई में इस समय 40 हजार काली पीली टैक्सी मौजूद
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन विभाग के एक अधिकारी के बताया कि आखिरी प्रीमियर पद्मिनी को 29 अक्टूबर, 2003 को तारदेओ आरटीओ में एक काली-पीली कैब के रूप में पंजीकृत किया गया था, जो मुंबई के द्वीप महानगर की देखरेख करता है। चूंकि शहर में कैब की आयु सीमा 20 वर्ष है, इसलिए आज से मुंबई में आधिकारिक तौर पर प्रीमियर पद्मिनी टैक्सी नहीं होगी।
मुंबई टैक्सीमेंस यूनियन के महासचिव एएल क्वाड्रोस ने याद किया कि टैक्सी के रूप में प्रीमियर पद्मिनी की यात्रा 1964 में ‘फिएट-1100 डिलाइट’ मॉडल के साथ शुरू हुई थी, जो स्टीयरिंग-माउंटेड गियर शिफ्टर वाली 1200-सीसी की शक्तिशाली कार थी। यह प्लायमाउथ, लैंडमास्टर, डॉज और फिएट 1100 जैसी “बड़ी टैक्सियों” की तुलना में छोटी थी, जिन्हें स्थानीय लोग ‘दुक्कर फिएट’ कहते थे। बता दें कि मुंबई में इस समय 40,000 से अधिक काली-पीली कैब हैं। हालांकि, 90 के दशक में इनकी संख्या लगभग 63,000 थी।
ये भी पढ़िए: Delhi Air Quality: दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा की हवा काफी खराब, अगले 8 दिन अलर्ट रहने की अपील
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
18 mins agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
8 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
11 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines