भंडारा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत; महाराष्ट्र में घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर

Maharashtra Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया है। इस विस्फोट में 8 मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी है। विस्फोट की वास्तिवक वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

Maharashtra Ordnance Factory Blast

Maharashtra Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका देखने को मिला है। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हर कोई डरा हुआ है। फैक्ट्री में विस्फोट की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

फैक्ट्री के सी सेक्शन में हुआ ब्लास्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमाका आज यानी शुक्रवार की सुबह 11 बजे हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सी सेक्शन में यह भयानक विस्फोट देखने को मिला है। धमाके के समय कुछ मजदूर यहां काम कर रहे थे। धमाका इतना भयानक था कि 8 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनने को मिली। यह आवाज सुनकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मरने वालों की संख्या बढ़ने के आसार

बता दें कि महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में स्थित इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोटक चीजें बनाईं जाती हैं। आज सुबह अचानक से फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। इस धमाके में अब तक 8 मजदूरों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है, वहीं मौत का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। यह धमाका कैसे और क्यों हुआ? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

फैक्ट्री में बनते थे विस्फोटक पदार्थ

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। फैक्ट्री के आसपास मेडिकल टीम भी मौजूद है, जिससे घायलों का तुरंत उपचार किया जा सके। सूत्रों की मानें तो इस भंडारा फैक्ट्री में RDX बनाने वाला साबूदाना और शराब बनाई जाती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ