‘ये सरासर नाइंसाफी…’, मुंबई में जैन मंदिर तोड़ने पर बवाल, अबू आजमी ने दिया ये बयान

महाराष्ट्र में इन दिनों जैन मंदिर के तोड़े जाने पर सियासत गर्माई हुई है। इस मामले पर विपक्षी नेता खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में अबू आसिम आजमी ने भी इसको लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मंदिर पर कार्रवाई को नाइंसाफी बताया है।

Mumbai News

मुंबई में जिस जैन मंदिर को तोड़ा गया है, वह करीब 32 साल पुराना था, जो विले पार्ले ईस्ट इलाके में नेमिनाथ सहकारी आवास भवन के पास कांबलीवाड़ी इलाके में बना था। 16 अप्रैल को BMC ने इसे तोड़ दिया। हालांकि, मंदिर का मामला कोर्ट में लंबित था, इसी बीच मुंबई नगर निगम ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इसे तोड़ दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस मामले पर कई नेता खुलकर अपनी राय दे रहे हैं। हाल ही में सपा विधायक अबू आजमी ने भी इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से कानून व्यवस्था खराब होती है।

विज्ञापन

हमारा देश एक धार्मिक देश- अबू आजमी

औरंगजेब की प्रशंसा करने पर बुरे फंसने वाले सपा विधायक अबू आजमी ने जैन मंदिर के तोड़े जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके लिए उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा कि ‘विले पारले में जैन समाज के मंदिर के खिलाफ मुंबई महानगरपालिका की कार्रवाई सरासर नाइंसाफी है। हमारा देश एक धार्मिक देश है, धार्मिक स्थलों पर इस तरह की कार्रवाई से कानून व्यवस्था खराब होती है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘सरकार को ऐसे मसलों के लिए अलग प्रक्रिया बनाने की जरूरत है।’

विज्ञापन


वीडियो में अबू आजमी ने कहा कि ‘अगर इस तरह की कार्रवाई करने वाले हैं, तो इसके लिए पहले अच्छे से इंक्वायरी करनी चाहिए। इसके बाद उस समाज के लोगों को बात करने के लिए बुलाना चाहिए। तब किसी फैसले पर पहुंचना चाहिए।’ इसके अलावा, उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ‘जो धार्मिक जगह, जैसे मंदिर, मस्जिद या दरगाह हैं, उनके लिए कुछ अलग तरीका होना चाहिए।’

विज्ञापन

आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई पर 15 अप्रैल तक रोक लगाई हुई थी, जैसे ही स्टे ऑर्डर का समय पूरा हुआ,  अगले ही दिन सुबह में बीएमसी के अधिकारी बुलडोजर के साथ मंदिर तोड़ने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ