Maharashtra: पत्नी का गला घोंटकर ऑफिस गया पति, शाम को घर लौटा तो पुलिस को किया फोन, बोला- मुझे गिरफ्तार कर लो
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर से हत्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिले के नालासोपारा में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह ऑफिस चला गया। वहां से लौटने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुटी है।
Maharashtra | One Prabhunath Ramgopal Vishwakarma strangled his wife Anita to death in Valai Pada, Nalasopara yesterday. After committing the murder he went to work and later surrendered before the police in the evening. Further investigation underway: Pelhar police
— ANI (@ANI) March 14, 2023
नालासोपारा इलाके के वलाई पाड़ा में रहने वाले राम गोपाल विश्वकर्मा (26 साल) की शादी सात साल पहले अनीता विश्वकर्मा (25 साल) के साथ हुई थी। वह मलाड में नौकरी करता था। महीने में कुछ दिन के लिए ही वह घर आता जाता था। पुलिस ने बताया कि रामगोपाल ने सोमवार की सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
उसने पत्नी के शव को घर में छोड़ दिया। इसके बाद वह ऑफिस पहुंचकर पूरे दिन काम करता रहा। शाम को शिफ्ट खत्म होने के बाद वह घर लौटा। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन गया। पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राम गोपाल को पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे पता चला था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य शख्स से अवैध संबंध हैं। इससे वह तनाव में था। झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: