---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका! जानें संग्राम थोपटे कौन? जिन्होंने आज समर्थकों संग जॉइन की भाजपा

कांग्रेस छोड़कर पूर्व विधायक ने भाजपा जॉइन कर ली है। संग्राम थोपटे का साथ छूटना महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है। थोपटे ने नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ी और आज सुबह भाजपा जॉइन कर ली।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भोर विधानसभा के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने आज भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने प्रदेश में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की। संग्राम थोपटे के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारियों और अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यत ली है। बता दें कि संग्राम अनंतराव थोपटे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। वे भोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं। वे भोर से 3 बार विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद आज 22 अप्रैल दिन मंगलवार को भाजपा जॉइन कर ली।

संग्राम भोर विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रहे और राज्य सरकार में मंत्री रहे अनंतराव थोपटे के पुत्र हैं। 22 मार्च 2017 को संग्राम थोपटे को राज्य के बजट सत्र के दौरान 31 दिसंबर 2017 तक के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उन पर महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के संबोधन को बाधित करने और विधानसभा के बाहर बजट की प्रतियां जलाने के आरोप लगे थे। उनके साथ 18 अन्य विधायकों को भी निलंबित किया गया था। संग्राम थोपटे साल 2024 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शंकर मंडेकर से हार गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:झटका! UP में बिजली हुई महंगी; जानें अब लोगों को कितने रुपये ज्यादा देने होंगे?

शनिवार को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

बता दें कि संग्राम थोपटे का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा था, लेकिन 18 अप्रैल दिन शुक्रवार को अचानक उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 20 अप्रैल दिन रविवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान किया था। संग्राम ने बताया था कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला को सौंपा है। इस्तीफा देते ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस का ‘लोगो’ भी हटा दिया था। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री रह चुके पुणे जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनंतराव थोपटे के बेटे संग्राम थोपटे का नाम महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उठा था।

---विज्ञापन---

क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

संग्राम थोपटे ने बताया कि कांग्रेस की ओर से उन्हें काफी समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। साल 2019 से भी अलग-थलग महसूस कर रहे थे। पिछले साल विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें उन्होंने अपने समर्थन में रैली के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया था, लेकिन कोई उनके पक्ष में रैली करने नहीं आया। परिणामस्वरूप वह चुनाव हार गए और चुनाव हारने के बाद किसी ने उनसे बात तक नहीं की। वहीं संग्राम थोपटे के जाने से कांग्रेस को पश्चिम महाराष्ट्र में झटका लग सकता है, क्योंकि थोपटे का असर पुणे, कोल्हापुर, सांगली, सतारा और पश्चिम महाराष्ट्र के कई जिलों में है।

यह भी पढ़ें:भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी इस सीट से लड़ सकती हैं बिहार चुनाव, सियासी गलियारों में क्यों छिड़ी चर्चा?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 22, 2025 12:05 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola