झटका! UP में बिजली हुई महंगी; जानें अब लोगों को कितने रुपये ज्यादा देने होंगे?

अप्रैल महीने में गर्मी बढ़ते ही लोगों को महंगी बिजली का झटका भी लग गया है। उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी हो गई है और बिजली की बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल 2025 से ही लागू होंगी। आइए जानते हैं कि बिजली का रेट कितना बढ़ाया गया और बिजली बिल अब कितना ज्यादा देना होगा?

Electricity bill

उत्तर प्रदेश के लोगों को आज तगड़ा झटका बिजली विभाग ने दिया है। दरअसल बिजली विभाग ने बिजली महंगी कर दी है। बिजली के रेट में 5 साल बाद 1.24 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही लोगों के एक अप्रैल 2025 से आने वाला बिजली बिल की कीमत 1.24 फीसदी अधिक चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन

5 साल बाद पहली बार बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी हुई है। विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली की दरें बढ़ाई जाने का विरोध किया है और नियामक आयोग में अपील दायर की है। UPPCL ने ईंधन अधिभार शुल्क (Fuel Surcharge) के रूप में बिजली के रेट में बढ़ोतरी की है। ऐसे में नए रेट के अनुसार, अगर बिजली बिल एक हजार रुपये आता है तो 12.40 रुपये फ्यूल सरचार्ज देना होगा।

विज्ञापन

कंपनियों का फायदा, लोगों का नुकसान

बता दें कि बिजली के रेट बढ़ाए जाने से बिजली कंपनियों को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश में 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं और अब बिजली के रेट में 1.24 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कंपनियों को 78.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई बिजली बिल से होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के तहत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज तय करने का अधिकार दे दिया था।

विज्ञापन

ऐसे में अब बिजली कंपनियां हर महीने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज तय कर सकती है। यह अधिकार मिलने के बाद बिजली कंपनियों ने पहली बार सरचार्ज लगाया है, जो हर महीने पेट्रोल-डीजल के दामों की तरह घटेगा और बढ़ेगा। इसके साथ ही बिजली के दाम भी घटेंगे और बढ़ेंगे। ऐसे में लोगों को हर महीने जहां जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, वहीं कंपनियों को ज्यादा कमाई का फायदा होगा। अगर सरचार्ज घटा तो बिजली के रेट भी घट जाएंगे।

विज्ञापन

अवधेश वर्मा ने उठाए सवाल

UP विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बिजली बढ़ोतरी की खिलाफत की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि अगर UPPCL पर उपभोक्ताओं के 33122 करोड़ बकाया है, लेकिन लोगों के पैसे दिए बिना बिजली बिल में बढ़ोत्तरी कर दी गई। निजी घरानों को खुश करने के लिए लोगों का खर्चा बढ़ाया गया है। अगले महीने फ्यूल सरचार्ज 2 फीसदी कम होनाा चाहिए और बिजली विभाग लोगों को बकाया पैसे का जल्द भुगतान करे, अन्यथा आंदोलन करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ