Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

Maharashtra Chunav 2024: NCP ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की, लिस्ट से नवाब मलिक का नाम गायब

NCP Ajit Pawar Released Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी अजित पवार ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बता दें कि एनसीपी महाराष्ट्र में 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Oct 23, 2024 13:41
NCP Ajit Pawar Released Candidate List
अजित पवार। (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एनसीपी अजित गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले शिवसेना शिंदे गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने 95 प्रतिशत विधायकों को फिर से मौका दिया है। लिस्ट में नवाब मलिक और सना मलिक का नाम शामिल नहीं है। अजित पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं छगन भुजबल येवला सीट से मैदान में हैं।

ये भी पढ़ेंः डिंपल यादव ने CM योगी के ‘कटेंगे तो बंटेंगे’ वाले बयान पर क्या कहा? UP में By Election से पहले सियासी पारा हाई

वहीं आंबेगाव दिलीप पाटिल, कागल सीट से हसन मुश्रीफ, परली से धनंजय मुंडे, डिंडोरी से नरहरी झिरवाल को प्रत्याशी बनाया है। अहेरी से बाबा धर्मराव, श्रीवर्धन से आदिती तटकरे, अर्जुनी मोरगाव से राजकुमार बडोले, उदगीर से संजय वनसोडे, माजलगाव से प्रकाश दादा सोलंके, वाई से मकरंद पाटिल को प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी ने सिन्नर से माणिकराव कोकाटे, खेड आनंदी से दिलीप मोहिते, अहमदनगर शहर से संग्राम जगताप, इंदापूर से दत्तात्रेय भरणे, शहापूर से दौलत दरोडा, कलवण से नितिन पवार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति के सीट शेयरिंग फाॅर्मूले के तहत अजित पवार की एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि बीजेपी 155 और शिवसेना 78 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में MVA में सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय, कांग्रेस को 105 तो, जानें उद्धव-शरद पवार को कितनी सीटें?

First published on: Oct 23, 2024 01:13 PM

संबंधित खबरें