महाराष्ट्र में MVA में सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय, कांग्रेस को 105 तो, जानें उद्धव-शरद पवार को कितनी सीटें?

MVA Seat Sharing Formula Final: महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला फाइनल हो चुका है। कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं शिवसेना और एनसीपी अपने कोटे से छोटे दलों को सीटें देंगे।

Maharashtra MVA Seat Sharing Formula Final

शरद पवार की पार्टी कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। फाइल फोटो

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। करीब 4 घंटे तक तीनों पार्टियों के नेताओं की बैठक चली, इसके बाद तीनों दल एक नतीजे पर पहुंचे। बैठक के बाद शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने कहा कि एमवीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुका है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 105, शिवसेना यूबीटी 95 और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी 85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं छोटे दलों को तीनों दल अपने कोटे से सीटें देगी। इस बात पर भी सहमति बनी है। एमवीए के सूत्रों की मानें तो सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला लोकसभा रिजल्ट को आधार बनाकर तय हुआ है।

विज्ञापन

सपा ने मांगी 12 सीटें

बता दें कि सपा ने एमवीए से 12 सीटों की मांग की हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को कहा कि धुले विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने एमवीए से 12 सीटें मांगी हैं। पार्टी ने 18 अक्टूबर को भिवंडी पूर्व से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी और मालेगांव मिडल से शान-ए-हिंद को प्रत्याशी बनाया है।

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। पार्टी ने इस बार 79 उम्मीदवारों के टिकट रिपीट किए हैं। वहीं शिवसेना शिंदे ने भी 45 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। जबकि नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ