डिंपल यादव ने CM योगी के 'कटेंगे तो बंटेंगे' वाले बयान पर क्या कहा? UP में By Election से पहले सियासी पारा हाई

UP Politics: यूपी में उपचुनाव से पहले बयानों को लेकर सपा और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर हमलावर है। मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस प्रकार के बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए होता है।

Dimple yadav on CM Yogi Aditya nath Statement

Dimple yadav

विज्ञापन

UP By Election 2024: यूपी की 9 सीटों पर 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले बीजेपी और सपा एक दूसरे पर जमकर हमलावर है। उपचुनाव से पहले सीएम योगी के कटेंगे तो बंटेंगे वाले बयान सियासत तेज हो गई हैं। ऐसे में सीएम योगी के बयान पर सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मैनपुरी से लोकसभा सदस्य डिंपल यादव ने कहा कि मंगलवार को कहा कि यूपी के सीएम का बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है।

संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में मीडिया से बात करते हुए डिंपल ने कहा कि यूपी की जनता से अच्छे से जानती है कि बंटोगे तो कटोगे जैसे बयान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हैं और भविष्य में भी कई ऐसे बयान आएंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी रोजगार चाहती है, महिलाएं, लड़कियां और बहनें सुरक्षा चाहती हैं। किसानों को खाद चाहिए, इस तरह के बयानों से मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

डिंपल यादव ने कहा कि यह लोगों को बांटने की नकारात्मक सोच है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने लोकसभा में सभी सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन क्या हुआ, यह सभी के सामने है।

खबर अपडेट हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ