बिस्तर पर पेशाब करने की खौफनाक सजा, मां ने मासूम का मुंह चिमटे से दागा, प्राइवेट पार्ट जलाया

Kolhapur girl pee on bed: पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने शिकायत दी है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

बिस्तर पर पेशाब करने की खौफनाक सजा, मां ने मासूम का मुंह चिमटे से दागा, प्राइवेट पार्ट जलाया
विज्ञापन

Kolhapur girl pee on bed: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक मां ने अपनी 5 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट, हाथ, पैर और मुंह इसलिए गर्म चिमटे से जला दिए कि वह रोजाना बिस्तर पर यूरिन करती थी। पिता की शिकायत पर अब पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

आरोपी बच्ची की सौतेली मां है

जानकारी के अनुसार यह मामला कोल्हापुर के हटकनंगले तालुका का है। यहां कसारवाड़ी में पूजा शुभम मगरे अपनी 5 साल की बेटी समेत दो बच्चों और पति शुभम मगरे के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि पूजा उसकी सौतेली बेटी है। आसपास के लोगों ने शुक्रवार को बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची लगातार रो रही थी और वह चुप नहीं हो रही थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बच्ची का शरीर कई जगह से जला हुआ है।

Advertisment

बच्ची को नहीं देती थी पीने को दूध

लोगों के घर पहुंचने पर पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बच्ची अक्सर बिस्तर पर पेशाब कर देती थी। इस बात पर पूजा उसे रोजाना मारती थी। आसपास के लोगों का आरोप है कि चूंकि वह उसकी सौतेली मां थी तो उसे बच्ची से ज्यादा लगाव नहीं था। वह अक्सर उसे मारती और पीने को दूध नहीं देती थी।

पुलिस कर रही इस एंगल से जांच

पुलिस के अनुसार महिला ने बच्ची के रोने और उसके बिस्तर पर पेशाब करने से गुस्से में आकर गर्म चिमटे से उसके मुंह, प्राइवेट पार्ट्स और शरीर पर कई जगह जला दिया है। आरोपी के पति का बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के घर के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। महिला ने प्राथमिक जांच में बताया है कि उसने गुस्से में यह कदम उठा दिया, उसका मकसद बच्ची को जान से मारना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ