'सांवला नहीं होना चाहिए...', गोरे बच्चे के लिए Masaba Gupta को लोगों ने दी रसगुल्ले खाने की सलाह; खुद किया खुलासा

Masaba Gupta: मसाबा गुप्ता ने रिवील किया है कि लोग उनके बच्चे को लेकर तरह-तरह के सुझाव दे रहे हैं। बच्चा कैसे गोरा होगा अब वो तरकीब उन्हें दी जा रही हैं।

Masaba Gupta

Masaba Gupta

Masaba Gupta: पॉपुलर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। मसाबा सोशल मीडिया पर लगातार अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। इसी बीच अब मसाबा गुप्ता ने एक शॉकिंग खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। उनके होने वाले बच्चे के लिए उनके जानने वाले जिस तरह की बातें कर रहे हैं और जैसी सलाह दे रहे हैं वो जानकर आपको जोरदार झटका लग सकता है।

विज्ञापन

मसाबा को बच्चे के रंग को लेकर मिली अटपटी सलाह

मसाबा ने अब बताया है कि लोग उन्हें अटपटी सलाह देते हैं। ताकि उनका बच्चा सांवला पैदा न हो और उसका रंग गोरा हो जाए। मसाबा ने ऐसा ही खुलासा करते हुए कहा कि कल ही उनके साथ ऐसा हुआ है। कोई इंसान उनके पास आया और उसने कहा कि आपको हर रोज एक रसगुल्ला खाना चाहिए, क्योंकि उनके बच्चे का रंग उनसे गोरा होना चाहिए और इस तरीके से बच्चा गोरा पैदा होगा। इसके अलावा 15 दिन पहले जब वो मालिश करवा रही थीं तो उनसे मालिश वाली ने कहा था कि ‘आप न दूध लिया करो। आपका बच्चा सांवला नहीं होना चाहिए।’

विज्ञापन

बच्चे का रंग गोरा करने के लिए मिल रहे सुझाव

मसाबा ने कहा उसने ये सब मासूमियत से कहा था। उनका कहना है कि आपके पास इन सब बातों के लिए कोई ऑप्शन नहीं है। वो इन सब में कुछ नहीं कर सकतीं। वो इन बातों की वजह से किसी को मार तो नहीं सकतीं। मसाबा ने अपने बयान में कहा कि आप बस बच्चे की परवरिश कर सकते हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि वो इन सब चीजों से निकलने की ताकत रखता हो। इसके अलावा कोई रास्ता है ही नहीं क्योंकि ये सब चीजें कभी नहीं बदलेंगी। दबी आवाज में लोग ये सब बातें करेंगे क्योंकि कुछ चीजें राजनीतिक रूप से ठीक नहीं हैं। फिर भी इस बारे में बातें की जाएंगी।

विज्ञापन

मसाबा ने जताई निराशा

मसाबा ने बताया है कि जब भी लोग किसी को काली कहते हैं ताकि वो उसे नीचा दिखा सकें तो उन्हें ये बेहद बेतुका लगता है। वो बोलीं ये मालिश वाली तो बस समाज के एक छोटे हिस्से का उदाहरण है, आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि पढ़े-लिखे और अमीर लोग भी ऐसा ही सोचते हैं। मसाबा का कहना है कि वो आज तक इन्हीं सब चीजों का सामना कर रही हैं और 2024 में भी कुछ नहीं बदला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ