Chewing Gum Recipe: कभी घर पर बनाकर खाई है च्यूइंग गम? चलिए सीखते हैं इसकी रेसिपी

Chewing Gum Recipe: च्यूइंग गम एक मीठी कैंडी है, जिसे चबाकर खाया जाता है। इसे चबाने से रसीला स्वाद निकलता है, जो खट्टा-मीठा होता है। इससे निकलने वाले जूस का सेवन ही च्यूइंग गम का काम है। इसे नॉर्मल टॉफी की तरह निगला नहीं जाता है। आइए आपको सिखाते हैं होम मेड च्यूइंग गम बनाने का तरीका।

CHEWING GUM RECIPE

CHEWING GUM RECIPE

Chewing Gum Recipe: जब भी हमें कुछ चबा-चबाकर खाने का मन होता है, तो हम सीधा स्टोर से च्यूइंग गम खरीदते हैं। माउथ स्मैलिंग को दूर करने के लिए भी लोग च्यूइंग गम चबाते हैं। हालांकि, च्यूइंग गम को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, मगर इसकी बिक्री पर कोई रोक अबतक नहीं हुई है। छोटे बच्चे तो उसे चबाकर फेंकने के बजाय निगल लेते हैं, जिससे वह उनके पेट में चला जाता है। कभी सोचा है घर पर भी हम इस खींची-खींची कैंडी यानी च्यूइंग गम को बना सकते हैं, नहीं? तो फिर सीखते हैं घर में च्यूइंग गम बनाने का तरीका।

विज्ञापन

सबसे पहले जानते हैं च्यूइंग गम बनता कैसे है?

च्यूइंग गम सॉफ्ट और लचीले टेक्सचर वाली कैंडी है जिसे बिना निगले चबाकर खाया जाता है। पहले के समय में च्यूइंग गम पेड़ों से निकलने वाले रस की मदद से बनाई जाती थी।अब च्यूइंग गम, गम बेस, स्वीटनर, सॉफ्टनर, फ्लेवर, कलर और एक पाउडर कोटिंग की मदद से फैक्ट्रियों में बनती है। च्यूइंग गम में मौजूद सामग्रियां आम तौर पर सुरक्षित मानी जाती हैं, मगर सिर्फ चबाने के लिहाज से।

विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं च्यूइंग गम?

सामग्री

  • 1/3 कप गम बेस
  • 1/4 चम्मच साइट्रिक एसिड
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन
  • 2 चम्मच कॉर्न सिरप
  • मनपसंद फ्लेवर
  • चीनी पाउडर
  • फूड कलर
CHEWING GUM RECIPE

CHEWING GUM RECIPE

विज्ञापन

विधि

सबसे पहले च्यूइंग गम का बेस तैयार करना होगा, इसके लिए आपको गैस पर एक सॉस पैन को पानी भरकर गर्म करना होगा। इसके बाद ऊपर एक कांच का कटोरा रखें, अब इसमें बेस को डालकर पिघलाएं, इसके बाद इसमें 1/4 चम्मच साइट्रिक एसिड, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच कॉर्न सिरप डालें। जब यह गम बेस पूरी तरह लिक्विड फॉम ले लें और सभी सामग्रियां आपस में मिक्स हो जाएं, तो गैस को धीमा कर लें। अब इसमें आपको अपनी पसंद के फ्लेवर की कुछ बूंदें (कम से कम 5 बूंदें) डालनी होंगी। इसके बाद इसमें चीनी पाउडर और फूड कलर को मिलाकर 1 मिनट बाद गैस ऑफ कर दें।

अब इसके बाद इस मिश्रण को कैंडी मोल्ड या फिर किसी आइस क्यूब ट्रे में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अगर आपके पास दोनों नहीं हैं तो किसी बड़ी ट्रे में मिश्रण को निकालकर ठंडा होने दें। जब यह थोड़ा सख्त हो जाए, तो इसे पीस में काट कर च्यूइंग गम की शेप में काट लें। इन च्यूइंग गम्स को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ