कौन हैं एकनाथ खडसे? जिनके BJP में जाने की अटकलें तेज, कभी फडणवीस के CM बनने पर किए गए थे साइडलाइन

Eknath Khadse May Join BJP: एकनाथ खडसे बीजेपी की टिकट पर मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह एनसीपी (शरदचंद्र पवार) से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं, उन्होंने जल्द ही बीजेपी में दाेबारा शामिल होने की घोषणा की है।

Eknath Khadse, Lok Sabha Elections 2024

एकनाथ खडसे

Eknath Khadse May Join BJP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उठापठक तेज है। हाल ही में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खडसे का वह बयान सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने जल्द ही बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। खडसे के बीजेपी में शामिल होने पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की चिंता बढ़ सकती है।

विज्ञापन

इसलिए दिया था बीजेपी से इस्तीफा

दरअसल, एकनाथ खडसे कभी बीजेपी के दिग्गज नेता थे। 2014 में जब बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई तो खडसे सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक थे। लेकिन पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को मौका दिया। जिसके बाद खडसे पार्टी में साइड लाइन हो गए। 2016 में उन्होंने बीजेपी-शिवसेना सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद वह पांच साल राजनीतिक वनवास में रहे थे। अब एक बार फिर उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं, आज भी पार्टी में उनके समर्थकों की बड़ी संख्या हैं।

विज्ञापन

ओबीसी वोट बैंक में मजबूत पकड़

जानकारी के अनुसार एकनाथ खडसे साल 1980 में महाराष्ट्र बीजेपी में शामिल हुए थे। कहा जाता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के बाद अगर राज्य के ओबीसी वोट बैंक में किसी की मजबूत पकड़ है तो वह खडसे ही हैं। साल 1989 से लेकर 2019 तक वह मुक्ताईनगर विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। वह महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री भी रहे हैं और बीजेपी में रहते हुए पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। फिलहाल वह पिछले तीन साल से अधिक समय से एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में हैं।

विज्ञापन

बीजेपी शीर्ष नेताओं से हुई बातचीत

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने के बाद शरद पवार ने उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य बनाया था, फिलहाल वह इस पद पर बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले एकनाथ खडसे ने मीडिया में कहा कि मैं भाजपा में लौट रहा हूं। मैंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया है। इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेकर बवानकुले ने रविवार को कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कभी एकनाथ खडसे का विरोध नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ